फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 07 October: मेष, मिथुन और कुंभ राशि वालों की आय बढ़ने के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 07 Oct 2022 06:21 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज व्यापार कर रहे लोगों को आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपको अपने करियर में रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी आज उनके पीठ पीछे उनकी बुराई कर सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े लोग आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे काम को करने के लिए कोई उपहार भी दिया जा सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आज आ सकता है। आपके व्यवसाय के कुछ योजनाओं को आप गति देंगे। आज आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आध्यात्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने कुछ लक्ष्यों के प्रति सावधान रहना होगा। आप सफलता की नई सीढ़ी चढ़ेंगे,क्योंकि नौकरी में आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं,जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपने यदि साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है,तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आज कहीं मनोरंजन के कार्यक्रम में जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है।  आपके स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज करने से बचना होगा,नहीं तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। जल्दबाजी में आप अपने मन में चल रहे कुछ विचारों की चर्चा अपने किसी परिजन से कर सकते हैं,जो उसका फायदा उठाएंगे। संतान को कोई नई नौकरी के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोग टीमवर्क के जरिए काम करेंगे,तो वह समय से पहले कार्य पूरा करके देंगे। आपको अपने किसी मित्र से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है,जिससे आपको समस्या तो होगी। आज कोई आंखों से संबंधित कष्ट हो सकता है,उसके प्रति सावधान रहें। आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको किसी लेनदेन के मामले में सावधानी बनाए रखनी होगी व जिम्मेदारी से कोई कार्य करें। माता-पिता आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। आपका कोई परिचित आपकी किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या का समाधान बता सकता है। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी के साथ आपकी किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना विफल हो सकती है,इसलिए आपको एक ही जगह दिमाग लगाना बेहतर रहेगा।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आज आपको किसी आर्थिक मदद की आवश्यकता होगी,जो आपको आसानी से मिल जाएगी। मित्रों द्वारा आप किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाई जा सकती है। धन के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा,लेकिन आप कम मेहनत करके भी अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थी अपनी कला कौशल से प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में वरिष्ठ सदस्यों के सलाह की आवश्यकता होगी।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सलाह मांगेंगे,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातें सुनेंगे और उन पर भरोसा भी करेंगे। जल्दबाजी में कार्यक्षेत्र में कोई निर्णय ना ले नहीं तो वह आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकती है। आपका कोई परिजन आपकी व जीवनसाथी के बीच चल रही अनबन को खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है। आप आज अपने निजी मामलों में धैर्य बनाए रखेंगे और परिवार में बच्चों की खुशी के लिए उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,नहीं तो आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के प्रताप व प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके साहस व पराक्रम बना रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज किसी परिजन की ओर से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप व्यापार में कुछ नई योजनाओं को शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। आपको अपने साथी की बातों को भी मानना होगा,तभी रिश्ता आगे बढ़ सकेगा। जो जातक किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उन्हें उसमें सावधान रहना होगा,क्योंकि उनकी कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपका आकर्षण देखकर लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। घर व परिवार में खुशियां रहने से आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी खुशियों को परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपका भाग्य और मजबूत होगा। आपके साहस को देखकर आपके विरोधी भी आपके सामने डट नहीं पाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे,तो उसमें उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। आपके पारिवारिक रिश्तों में चल रहे तनाव को लेकर आप परेशान रहेंगे,लेकिन उसके समाधान के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने का मौका मिलेगा,जिसमें आपको उसके नियमों का पूरा पालन करना होगा। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति भी आस्था बढ़ेगी। घर परिवार मे आपको यदि कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,तो आप उन्हे बखूबी निभाएंगे,जो जातक विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं,तो उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है,उन्हें अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको आज किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें