साल 2023 में कुंभ राशि में होंगे शनिदेव
शनिदेव अभी बीते 12 जुलाई 2022 से मकर राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं। आपको बता दें कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री और मार्गी होते रहते हैं। ऐसे में शनि दिवाली से पहले 23 अक्तूबर को मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि मकर राशि में 17 जनवरी 2023 तक मार्गी अवस्था में रहेंगे। फिर इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। साल 2023 में शनि के अपनी ही स्वराशि यानी कुंभ में प्रवेश करने से कुछ राशियों से साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म हो जाएगी,वहीं कुछ राशियों पर शनि का प्रभाव बढ़ जाएगा।