फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 06 May 2022 : कर्क, सिंह और धनु समेत इन तीन राशि वालों को मिलेंगे सुनहरे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 06 May 2022 07:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : आज आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको काफी संघर्षों के बाद सफलता मिलती दिख रही हैं। आपको पास व दूर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और किसी को पार्टनर बनाकर कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो वे उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आपके बढ़ते हुए खर्चे आज आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगे,लेकिन आपको उसके लिए अपने संचय धन को समाप्त नहीं करना है,नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपका कोई चल व अचल संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो वह सुलझेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी,लेकिन आपको अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आपकी किसी नए वाहन की खरीदारी की इच्छा पूरी होगी,लेकिन आप आज दिन का कुछ समय माता पिता की सेवा में भी लगाएंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी से चल रहे वाद-विवाद को आप समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ बेकार पड़ी हुई योजनाएं है,तो आप उन्हे शुरू कर सकते हैं। आपको खानपान से परहेज रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपको गैस,अपज आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। यदि आपके कोई लेन-देन की समस्या चल रही थी,तो वह आज सुलझ जाएगी,लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण बाकी लोगों को भी परेशानी होगी। परिवार की समस्याओं को आज आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके सुलझाना होगा,नहीं तो वह लंबी खिंच सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक दबाव के कारण आप परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आएगा,लेकिन आपको उनसे घबराना नहीं है बल्कि उनका डटकर सामना करना होगा और यदि आप किसी को किसी से बैंक आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान के लिए आज कहीं विदेश से कोई नौकरी का ऑफर आ सकता है,लेकिन  आपकी किसी वरिष्ठ सदस्य से बहसबाजी हो सकती है। आप किसी छोटे-मोटे दूसरे व्यवसाय में पैसा लगाने की सोचेंगे,जो आपके लिए लाभदायक भी रहेगा,लेकिन  आपको दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह मामला आपके सिर पर आ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा,जिसके कारण आपको मानसिक परेशानी भी होगी। आप अपने कुछ अधूरे पड़े हुए कार्यों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाए,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी और आप अपने कुछ कामों को कल पर भी टाल सकते हैं। आपकी अपने परिजनों से भेंट होगी,लेकिन आपके कुछ खर्चे बढे हुए नजर आएंगे,जिनको लेकर आप चिंतित रहेंगे।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज व्यवसाय से जुड़े लोगों की विभिन्न क्षेत्रों में साख फैलेगी जिसका उन्हें लाभ भी अवश्य मिलेगा और संतान पक्ष की ओर से भी कोई ऐसा कार्य किया जाएगा,जिससे  आपके कुल का नाम रोशन होगा। यदि आप व्यवसाय के लिए कुछ योजनाएं बनाने की तैयारी में लगे हैं,तो आपकी उन योजनाओं को बल मिलेगा। आपको समय रहते अपने सभी कार्यों को निपटाने की पूरी कोशिश करनी होगी,तभी वह पूरे हो पाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे। घर परिवार में यदि कोई क्लेश की स्थिति चल रही थी,तो वह भी आज समाप्त होगी,लेकिन आपको बाहर का भोजन खाने से बचना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आप उसी कार्य में हाथ डालने की कोशिश करे,जिसके पूरा होने की आपको पूरी उम्मीद हो।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपकी धर्म कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी व आप अपने घर में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा व एक के बाद एक मामले सुलझते जाएंगे,लेकिन आपको किसी भी कार्य को करने में देरी नहीं करनी है। यदि ऐसा किया तो आप किसी लाभ के अवसर को अपने हाथ से निकाल सकते हैं। पिताजी जी आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या है,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके दांपत्य सुख में वृद्धि लेकर आएगा,लेकिन आपको संतान की चिंता बनी रहेगी,क्योंकि उनको यदि आपने किसी परीक्षा के लिए आवेदन करवाया था, तो उसका परिणाम आ सकता है।  आपके मन में कुछ उलझनें बनी रहेंगी,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपका कार्यक्षेत्र में कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा, लेकिन आप जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे। परिवार में आप किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे। यदि कोई धन संबंधित समस्या थी,तो वह आज सुलझेगी। 

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लाभ के कुछ नए नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको किसी व्यक्ति से व्यर्थ के तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो आपके समय व धन दोनों की हानि होगी। आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आ सकता है। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं,जहां आपको कुछ धन भी प्राप्त हो सकता है।जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयासरत है उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके उन्नति के मार्ग में अकारण कुछ व्यवधान आ सकते हैं,जिससे आप परेशान रहेंगे,लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों का सहयोग मिलता दिख रहा है। आप किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन घर में यदि आपको निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस हो,तो उसे अवश्य कराएं। आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं,जिसके कारण आपके ऊपर भार आ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक अत्यधिक परिश्रम करके ही कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें