फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 05 May 2022 07:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेमी के साथ आपका व्यवहार खराब हो सकता है। जिस कारण से लवर रूठ भी सकता है। झगड़ा ज्यादा न बढ़ाएं। जीवनसाथी का साथ और सुझाव व्यापार के नये रास्ते खोलेगा। लव बर्डस के बीच रूठना मनाना चलता रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन उपयुक्त है। हर प्रकार की बात करने से आप लव रिलेशन में ताजगी महसूस करेंगे। आफिस के कार्यों के कारण लव पार्टनर से मिलने का समय नहीं निकाल पायेंगे। अचानक आपके कार्य गति पकड़ सकते हैं। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन अनुकूल है अपने प्रेम का इजहार करने के लिये। आप अपने लव रिलेशन को लेकर तनाव में थे। लेकिन आपकी इंटीमेसी अपने प्रेमी के साथ बनी रहेगी। किसी भी प्रकार का डर अपने मन से निकाल दें। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): मन विचलित हो रहा है। तनाव बना रहेगा जरूरत है सेल्फ कंट्रोल की। किसी भी प्रकार का अनैतिक बिहेवियर ओपोजिट सेक्स के साथी को पसन्द नहीं आयेगा। विवाहित दम्पति के जीवन में खुशियां आयेंगी। प्रेम के कुछ क्षण आपके जीवन में रस भर देंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पिता के साथ अनबन हो सकती है। अगर आप परिवार से लव मैरिज के बारे में बात करना चाहते हैं या परमीशन लेना चाहते हैं तो दिन उचित नहीं है। सगाई या लव रिलेशन में ब्रेक अप हो सकता है। दिन अनुकूल नहीं हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप अपने लव पार्टनर को प्रपोज करने के मूड में हैं। लेकिन मन में किसी प्रकार का डर भी है। दोस्तों के साथ पिकनिक या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी भी प्रकार की उलझनों को सुलझाने में आप सक्षम हैं। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम को परिवार की हरी झंडी मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने साथी के साथ प्रेम के कुछ बेहतरीन क्षण आप व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ प्राप्त होगा। बच्चों की कोई बात आपकी चिन्ता का कारण बन सकती है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): किसी मित्र की बात में आकर बेकार का झगड़ा मोल ले सकते हैं। लेकिन आपका साथी आपको सही सलाह देगा। उसकी सलाह मान कर मित्रों के साथ टूटे हुए रिश्ते फिर जुड़ेंगे। आपसी अविश्वास के कारण पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): साथी के साथ मुलाकातें बढ़ेंगी। अगर आप अपने लिये पार्टनर ढूंढ रहे हैं या विवाह करना चाहते हैं तो आपकी तलाश पूरी होगी। आप अपनी मीठी बातों से अपने पार्टनर को इम्प्रेस कर पायेंगे। खर्चों पर कंट्रोल करें। ससुराल पक्ष से न्यौता आ सकता है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपका प्रयास रहेगा। रिश्तों में प्रेम और स्थिरता लाने का आप आज अपनी कोशिशों से सन्तुष्ट होंगे। सुखद घटना घटेगी। धन का लाभ हो सकता है। जीवन में कोई दिलचस्प व्यक्ति प्रवेश कर सकता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  चीजें जैसी दिखती हैं वैसे हैं नहीं। प्रेम के रिलेशन में सुधार लाने की जरूरत है। घर परिवार आपका साथ देगा। अचानक सगाई या विवाह की तारीख तय हो सकती है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): घर में तनाव का माहौल रहेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक मिल सकता है। आफिस के कार्यों के तनाव की वजह से आप गुस्से में रह सकते हैं। प्रेमी की तरफ आकर्षित होंगे। सोशल मीडिया पर फोटो या स्टेट्स अपडेट करने में समय व्यतीत होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें