मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से किए गए कार्यों में आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। मित्रों के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए,क्योकि इसमें आपको कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज आपको अपने किसी अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भी आज आपको लाभ दे सकता है। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी से कोई झड़प हो सकती है।