लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है और जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज आंखों खोल कर कदम रखने पड़ेंगे, वरना बात बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और आज की शाम अपने प्रिय के साथ बिताएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए आज का दिन कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए आज का दिन कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और आप अपने प्रिय के साथ कहीं अच्छी जगह खाने के लिए जा सकते हैं। जहां एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे व्यक्तियों को थोड़ा तनाव मिल सकता है।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आपका दांपत्य जीवन आज बेहतर बनेगा और जीवन साथी से आपके संबंध सुधरेंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रिय को आपसे असंतोष हो सकता है।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे और जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। आपके विरोधी आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन उन से निश्चिंत रहें।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें कुछ समस्याएं अवश्य परेशान कर सकती हैं, इसलिए उन्हें आज के दिन थोड़ा सावधान रहना चाहिये।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपके प्रेम जीवन में दिन अनुकूल रहेगा और अपने प्रिय के साथ प्रेम जताने के अवसर भी प्राप्त होंगे। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से बनाएंगे, तो आज के दिन का काफी लाभ उठा पाएंगे।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) प्रेम संबंध के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करने में बीतेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) जो लोग शादीशुदा हैं। उनके दांपत्य जीवन में आज प्यार बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति आपके मन में इज्जत के साथ साथ सहानुभूति भी बढ़ेगी।