फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 अप्रैल राशिफल: इन छह राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम, जानें आपके भाग्य में है क्या

Wed, 08 Apr 2020 01:13 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, April 8, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप काफी चिंता मग्न रहेंगे और इसलिए आपके जीवन में निराशा और सुस्ती रहेगी लेकिन संध्या होते होते आपकी उर्जा वापस लौट आएगी और खर्चों में कमी होगी तथा चिंताएं कम होंगी। काम के सिलसिले में अच्छा दिन रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे। परिवार में चला आ रहा तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। शादीशुदा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप काफी मीठा बोलेंगे, जिससे काफी लोगों को अपना बना लेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी आकर्षण रहेगा। परिवार के बुजुर्गों से किसी बात को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। किसी का बिगड़ा स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण रहेगा। इनकम ठीक रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज खुशी मिलेगी और प्यार में नई नई योजनाएं बनाएंगे। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। आपकी इनकम बढ़ाने में उनका योगदान होगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन कमजोर है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे काम संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे।आपको अपने काम में पूरी तरह से संलग्न हुआ देखकर आपके साथ काम करने वाले भी आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का भी सपोर्ट मिलेगा। परिवार वाले काम बढ़ाने में आपकी योगदान करेंगे या व्यापार करते हैं तो बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेशों से फायदा होगा। खर्चे अधिक रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप अपने भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने मित्रों को भी फोन पर अपने दिल का हाल सुनाएंगे। इससे आज का दिन बढ़िया बीतेगा। सेहत मजबूत रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। यदि व्यापार करते हैं तो नतीजे सुखद मिलेंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया होगा और आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज दोपहर तक आप काफी आत्मविश्वास से भरपूर होकर काम करेंगे लेकिन दोपहर बाद आपने जिन कामों का खाका तैयार किया है, उन्हें पूरा करने पर लग जाएंगे। इससे आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में भी आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। बेवजह की बातों में आकर अपनी निजी जीवन को खराब करने से बचें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज संध्याकाल में आप किसी अच्छे भोजन का स्वाद चखेंगे, जिसकी आपको लंबे समय से चाहत थी। आपका मनपसंद भोजन बनेगा। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करेंगे और अपनी व्यवहार कुशलता से सबको अपना मुरीद बना लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। व्यापार के लिहाज से भी दिन उन्नति शील रहेगा। परिवार में कुछ समस्या रहेंगी लेकिन दांपत्य जीवन खुशनुमा बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत समय बिताएंगे और रिश्ते में आ रही दूरियों को कम करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी को खुशी होगी और वह बढ़-चढ़कर काम करेंगे तो आपको भी खुश रखेंगे। परिवार में तनाव की बढ़ोतरी जारी रहेगी, जिस पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे घर बैठे ही बहुत दूर के काम भी आप आसानी से निपटा लेंगे। काम के सिलसिले में नतीजे सुखद होंगे। आपको कोई अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है। व्यापार के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
अपने काम को पूजा मानकर आप पूरा ध्यान उस पर लगाएंगे, जिससे बेहद ही अच्छे नतीजे आपको हासिल होंगे। अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए घरेलू खर्च करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज कोई घाटा उठाना पड़ सकता है।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आप आज धर्म-कर्म के कामों में लगेंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के छोटों को साथ लेकर कोई योजना बनाएंगे। छोटी-छोटी बात पर आपको गुस्सा भी आ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को आज बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। अपने अच्छे व्यवहार से ही आप व्यापार में गति ले पाएंगे, इसलिए थोड़ा ध्यान दें।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे। इससे आपका स्वास्थ्य भी गिरेगा और आप खुद को अशक्त महसूस करेंगे। काम में रुकावट आएगी और मन किसी भी काम में नहीं लगेगा लेकिन इसी समय में आपके घरवाले आपका साथ देंगे और आपको खुशियां भी देंगे। उनके साथ मिलने से आपको आत्मबल मिलेगा। इनकम अच्छी हो जाएगी। खर्चों में तेजी बनी रहेगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और अपने मन की सभी बातों को उनसे जाहिर करेंगे, जिससे आपका रिश्ता बढ़िया बनेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज के दिन आपको चौगुनी उन्नति मिल सकती है, बस अपने काम को ठीक से करें। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। परिवार के छोटो से प्यार जाहिर करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें