फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 6 August 2020: गुरुवार को चमकेंगे इन छह राशि वालों के सितारे, पास आएगा पैसा

Thu, 06 Aug 2020 10:16 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 6 August, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 6 अगस्त 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होकर मानसिक शांति रहेगी। कामों में सफलता मिलने से दिल खुश होगा। घर में सुख शांति रहेगी। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान खूबसूरत है।

 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कामों में सफलता मिलेगी। मन पूरा काम पर फोकस करेगा। इनकम अच्छी रहेगी ।खर्चों में कमी आएगी। धार्मिक विचार मन में आएंगे। शादीशुदा जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा और प्रेम जीवन में थोड़ा सा तनाव देखने को मिल सकता है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खूबसूरत जगह के भ्रमण पर जाने की इच्छा होगी। मन से खुश होंगे। नया मोबाइल या लैपटॉप खरीदने की योजना बनाएंगे। गृहस्थ जीवन समझदारी से अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी लेकिन प्रिय किसी बात को लेकर गुस्सा भी हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • दिनमान सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव से दूर रहें। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन रोमांस से भरा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • शादीशुदा जीवन खूबसूरत रहेगा। जीवन साथी के साथ प्यारी मीठी बातें करेंगे। माहौल को हल्का रखेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। रिश्ते की बात करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। बाहर जाने के योग बनेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। काम पर ध्यान देना जरूरी होगा, मेहनत करें और काम से जी ना चुराएं। इनकम में गिरावट आएगी और खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन अशांत रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा चलेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अब थोड़ा तनाव से मुक्त होगा लेकिन जीवन साथी के परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। मेहनत करें। भाग्य का साथ मिलने से कामों में सफलता मिलेगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आज का दिनमान अच्छा है। सुख का आनंद लेंगे। मन में संतुष्टि रहेगी। सेहत बढ़िया रहेगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज के दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी से दिल की बात कहने में हल्का महसूस होगा। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। घर में अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेंगे ,इसलिए सभी से डिक्टेटर की तरह बात करेंगे जिससे घर में दिक्कत आ सकती है। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। गृहस्थ जीवन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान ठीक-ठाक है। काम के सिलसिले में कुछ निराशा हो सकती है।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चो पर ध्यान दें। बौद्धिक और आध्यात्मिक कामों में खूब मन लगेगा। पढ़ने और पढ़ाने में मजा आएगा। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिनमान खुशनुमा है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में खूब मेहनत करेंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिनमान अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। खुद पर भरोसा रखेंगे जिससे काम बनते चले जायेंगे। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। इनकम बढ़ेगी। परिवार के बुजुर्गों की इज्जत करेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन बहुत बढ़िया है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन सामान्य रहेगा। बेवजह के खर्चों से परेशान रहेंगे। मन में किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में दिन मजबूत है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा दिन है। जीवन साथी के साथ शादीशुदा जीवन बिता रहे लोग खुद को भाग्यवान समझेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें