दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन
2 of 13
मेष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन अपनी गलतियों से सबक लेंगे। धन की जरूरत को समझेंगे और सही खर्च करने पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। धार्मिक विचार मन में आएंगे। निजी जीवन में तनाव रह सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
वृष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन इनकम पर ध्यान रहेगा। कुछ ऐसी बातें होंगी जो आपसे आपके बॉस द्वारा पूछी जा सकती हैं लेकिन आपके लिए ये अच्छा होगा। काम में इनका लाभ मिलेगा। निजी जीवन में खुशी और शांति रहेगी। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।
4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन कुछ अलग करने की मन में ठानेंगे। निजी जीवन में समझदारी से काम लेकर खुशियों को काबू में करेंगे। काम के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे और अच्छे पकवान खाएंगे।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
दिल में खुशी रहेगी। होठों पर मुस्कुराहट रहेगी। काम को मन लगाकर करेंगे जिससे अच्छा लाभ दिखाई देगा। कहीं लंबी ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। निजी जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। खर्चों पर ध्यान देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कुछ बातों को लेकर तनाव महसूस करेंगे। काम के मामले में मेहनत सफल होगी। बाहर का वीजा लगने के योग बनेंगे। सेहत मजबूत होगी। निजी जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। परिवार के सहयोग से काम बनेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
सेहत बढ़िया रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा। हल्के खर्चे होंगे। काम को लेकर कोई रणनीति बनानी पड़ेगी। इनकम अच्छी होने से मन में हर्ष की भावना रहेगी। निजी जीवन संतोषजनक रहेगा।
8 of 13
तुला दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
सेहत मजबूत रहने वाली है। खर्चों पर भी ध्यान जाएगा और इनकम बढ़िया होगी। दोस्तों के साथ गपशप करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में तनाव रहेगा। काम के मामले में अच्छे नतीजे दिखाई देंगे।
9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
खुद पर भरोसा बढ़ेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन खुश रहेगा। काम में मजबूती आएगी। गवर्नमेंट से बेनिफिट मिल सकता है। परिवार में खुशी रहेगी। निजी जीवन में भी प्रेम की भावना में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी की सलाह से व्यापार में लाभ होगा।
10 of 13
धनु दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
सेहत अच्छी होगी। लोगों को एडवाइज देना पसंद करेंगे। काम को लेकर काफी गंभीर होंगे और पूरे ध्यान से काम करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। कुछ छुपे हुए खर्चे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। निजी जीवन में तनाव रहेगा।
11 of 13
मकर दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
निजी जीवन में तनाव खत्म होगा और प्रेम की बढ़ोतरी होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। सेहत में हल्का सुधार होगा। इनकम को लेकर ध्यान देना होगा। विरोधियों से घबराने की जरूरत नहीं है। खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है। काम के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हल्के खर्चे भी होंगे। निजी जीवन में तनाव बढ़ता हुआ महसूस होगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। काम के मामले में अपनी मेहनत काम आएगी। दूसरों पर निर्भरता ना रखें।
सेहत अच्छी रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में भी प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। इनकम अच्छी खासी होगी। खर्चों में कमी आएगी। विरोधियों पर भारी रहेंगे। मन में खुशी का भाव रहेगा।