फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 मार्च राशिफल: गुरुवार को बन रहा है ये योग, छह राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Thu, 05 Mar 2020 09:46 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Daily Horoscope, March 5: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग फाल्गुन शुक्ल की दशमी तिथि है। दिन गुरुवार, नक्षत्र आर्द्रा और आयुष्मान योग है। चंद्रमा आज मिथुन राशि में स्थित है।
 


 

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा।आज का दिन यात्राओं के लिए अच्छा रहेगा। आपको इन यात्राओं में खुशी मिलेगी और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार के छोटों को आज आपकी जरूरत पड़ सकती है। पिताजी से संबंधों पर असर पड़ेगा। उनका स्वास्थ्य भी आज कुछ कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से आपको फायदा होगा। आज आप थोड़े आज व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में अपने प्रदर्शन में कुछ कमी महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आपका काम आप से अधिक समय मांगेगा और परिवार में भी आपकी आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है और आप अपने भोजन पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसकी वजह से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यदि आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आप थोड़े गर्म मिजाज रहेंगे जिसकी वजह से आपके बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। 

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप खुद को मानसिक तौर पर काफी असमंजस की स्थिति में पाएंगे और इसलिए कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। सेहत के मामले में भी आज का दिन थोड़ा दिक्कत वाला है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।  दांपत्य जीवन में समस्याएं रहेंगी। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा और अपने प्रिय के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन थोड़ा कमजोर है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी अन्यथा वे आपके हाथ से बाहर निकल जाएंगे। स्वास्थ्य पर भी खर्चा करने का योग बन रहा है। अपने विरोधियों से आपको समस्याएं हो सकती हैं। आपके शत्रु आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है और प्रिय से मिलने में दिक्कतें आएंगी और अगर आप उनसे मिलते हैं तो किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच समस्या हो सकती है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में प्यार रहेगा और वे राहत की सांस ले सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों को अपने दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी दिखाई देगी और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा। संतान से संतुष्टि रहेगी और आप अपनी संतान के प्रति प्रेम का भाव प्रदर्शित करेंगे। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उन्हें उनके प्रिय का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य भी आज मजबूत रहेगा। आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अधिक माथापच्ची करनी पड़ेगी क्योंकि वहां कुछ गड़बड़ हो सकती है। आपका परिवार भी आपसे समय मांगेगा।आपको आगे बढ़कर सुलझाने का प्रयास करना होगा परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है जिससे आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे आज के दिन को बहुत ही ठंडे दिमाग से आपको आगे बढ़ना चाहिए तभी अपनी परिस्थितियों पर आप काबू पा सकेंगे। यात्रा पर जाने के लिए दिन अधिक अनुकूल नहीं है।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन सामान्य तौर पर आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको ताज़गी और नई ऊर्जा मिलेगी और जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनको प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय के संग बेहतर पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती है और जीवन साथी और आपके बीच कुछ तनाव पैदा हो सकता है। काम के सिलसिले में स्थितियां आज ठीक रहेंगी। परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आज का दिन कमजोर रहने वाला है। आज कामों में विलंब होगा और महत्वूर्ण काम अटक सकते हैं। परिवार की ओर से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप अपने परिवार के साथ बढ़िया तालमेल के साथ रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी ससुराल के लोग आपके काम आएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। संपत्ति से संबंधित कामों में आपको लाभ मिलेगा लेकिन आपकी कई योजनाएं आज अटक सकती हैं। धन का निवेश करने से भी बचें। काम के सिलसिले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। विरोधी अधिक सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी दिन पक्ष में नहीं है, इसलिए जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा ना करें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको अपने प्रिय की बात को सुनना चाहिए उनकी बातों को समझें। किसी बात पर तनाव को रिश्ते में ना आने दें। स्वास्थ्य के मामले में आपको ध्यान देना होगा। आज आपका परिवार आपका साथ देगा। काम के मामले में कुछ अच्छे नतीजे हासिल होंगे और कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में कोई बीमार हो सकता है। आपको मानसिक चिंता होगी और खर्च भी करना पड़ेगा। इससे आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए दिनमान सही नहीं है इसलिए कोई भी ऐसा काम न करें जो आपके जीवनसाथी के लिए परेशानी का कारण बने। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप मजबूत होंगे और कई कामों को समय रहते हल कर लेंगे। अपना कोई पुराना लोन चुका सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। इनकम बढ़ने से आपका मन खुश होगा। यदि किसी से प्यार करते हैं तो आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उनको साथ लेकर अपने दोस्तों से मिलने जा सकते हैं या किसी बड़ी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा लेकिन काम के मामले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। मन से खुश होंगे और हर काम को जल्दी खत्म करना चाहेंगे। परिवार की ओर से कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। काम के सिलसिले में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अपने जीवन साथी के सहयोग से काम में मदद मिलेगी। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में आज सामान्य दिन रहने वाला है। लेकिन किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है जिसकी वजह से आपको उनसे मिलने में आज निराशा हो सकती है। काम के सिलसिले में बहुत ध्यान से काम करने का समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें