फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जनवरी का राशिफल: शुक्रवार को इन चार राशि वालों के भाग्य में है धन योग

Fri, 03 Jan 2020 04:41 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल | आज का राशिफल
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग की बात करें तो आज पौष माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रेवती नक्षत्र है। चंद्रमा आज मीन राशि में स्थित है।
 

पढ़ें 3 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार जरूर होगा। फिर भी ठंड से बचने का प्रयास आवश्यक है। करियर क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं। बेहतर होगा अपने काम से काम रखें और दूसरों के काम में टांग ना डालें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। प्रियतम से संबंध बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन आमदनी के लिहाज से बढ़िया रहने वाला है। परिवार में भी प्रेम की गंगा बहेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। आपका चोरी छुपे किया जाने वाला प्यार सबके सामने आ सकता है जिससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन कमजोर रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन काम के सिलसिले से अच्छा है। पूरे मन से काम करेंगे। इससे आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। सुख सुविधाओं के कारण अत्यधिक खर्च होगा जिससे मन दुखी हो सकता है, लेकिन शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कोई चोट या पेट दर्द परेशान कर सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में उथल-पुथल मच सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
दिन की शुरुआत बेहतरी के साथ होगी। खर्चों पर लगाम लगेगी। कार्य क्षेत्र में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज कहीं बायोडाटा भेजने से लाभ मिल सकता है। खर्चे बढ़े हुए होंगे, लेकिन आप अपने विरोधियों को धूल चटा देंगे। परिवार में प्रेम रहेगा और आपकी माताजी का सहयोग प्राप्त होगा व्यापार के लिए दिन शुभ है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज आपको संभल कर रहना होगा। स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं। केवल इतना ही नहीं शिक्षा में व्यवधान आएगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन किसी चुनौती को लेकर आएगा। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप ना करने दें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं। उनका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। उनके मन में चली आ रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा। कारोबार में आज उन्नति का दिन है। आपकी कई योजनाएं सफल होंगी। इससे आपको खुशी भी होगी। परिवार वालों का स्वास्थ्य आपको परेशान करेगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आप चले दिन की शुरुआत खर्चों से होगी। आप आर्थिक तौर पर दबाव में होंगे। अपने भोजन में अधिक मसालों का प्रयोग ना करें। स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। माताजी से सुख मिलेगा। परिवार में खुशी रहेगी। भाई बहनों को कोई समस्या हो सकती है। यात्रा पर जाना टाल दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और आप अपने दोस्तों के साथ कोई सरप्राइज़ पार्टी प्लान कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। यदि आप शादीशुदा हैं। आपकी संतान को सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मन पढ़ाई में लगेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में किसी बात को लेकर असमंजस होगा जिसमें आपकी राय महत्वपूर्ण होगी। खाने-पीने पर ध्यान दें। स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं लेकिन छोटी आनंददायक यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज आपको अपने परिवार की आवश्यकता होगी। वे आपके साथ खड़े रहेंगे। आपके हर काम में उनका साथ आपको मजबूती देगा। कार्यक्षेत्र में दिन परिजनों के सहयोग से बेहतर जाएगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। खर्चे अधिक होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, लेकिन दोपहर बाद स्थिति में सुधार आएगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उन्हें अपने परिवार से मिलाने के लिए आज का दिन बेहतर है। आज पकवानों का आनंद लेंगे। माताजी को कोई लाभ हो सकता है।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए अनुकूलता दिखा रहा है। यदि आप पहले से किसी यात्रा में है तो आज आपको अच्छे फल मिलेंगे। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देगी। खर्चे बहुत अधिक होंगे, इसलिए पहले से ही बजट का प्लान करें। मन से खुश होंगे, क्योंकि कोई नई कार्य योजना सफल होगी। आमदनी बढ़ेगी प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आप आज अच्छे मिष्ठान का आनंद लेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आज कोई ऐसी स्कीम आपके हाथ लगेगी, जो आपको मालामाल बना देगी। शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छा दिन है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण परिस्थितियों से गुजरेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खुशियों में बढ़ोतरी होगी या कोई बड़ी इच्छा पूरी हो जाएगी जिससे मन खुश रहेगा। परिवार में सुख आएगा और आपके प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे लेकिन पिताजी से संबंध खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें