फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जनवरी राशिफल: क्या कहते हैं आज के सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 21 Jan 2020 08:56 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 21 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि 
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शारीरिक तौर पर आप थोड़े कमजोर रह सकते हैं लेकिन गुप्त तरीकों से धन हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। आपकी इनकम बढ़ेगी और क्षेत्र में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति का आलम रहेगा जिससे आप सुकून अवश्य महसूस करेंगे।  दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशि 
  • व्यापार में अच्छा लाभ का योग आज बन सकता है। आप अपने साझेदार के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे। आप दोनों का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा। जीवनसाथी को परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा जिसका आपको भी अप्रत्याशित फायदा पहुंचेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन मेहनत भी करनी पड़ेगी और अपने मन को काबू में रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ससुराल पक्ष में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा और अपने मन में चल रही बातों को अपने प्रिय को बताना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद प्यार रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि 
  • आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा। आज काम के सिलसिले में भी आपको मेहनत जारी रखनी पड़ेगी तभी आप को कुछ अच्छे नतीजे हासिल होंगे, हालांकि प्रतियोगी परीक्षा में आपका दिन अनुकूल रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मातृ पक्ष के लोगों से प्रॉपर्टी संबंधित बात का कुछ समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे और अपने प्रिय के साथ में खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ तनाव मिलेगा लेकिन उनके रिश्ते में मजबूती रहेगी और जीवनसाथी से पारिवारिक विचार विमर्श कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका थोड़ा सा कमजोर हो सकता है लेकिन आध्यात्मिक कार्य में आपका काफी मन लगेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि 
  • आपके लिए आज का दिन अनुकूलता की ओर इशारा कर रहा है। आपको आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी और बरसों से अटके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है जिसकी वजह भी आपका व्यवहार होगा इसलिए माफी मांगना बेहतर होगा। खर्चों में अधिकता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी को ऑफिस के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप अपने ऑफिस के काम में थोड़ा कम रुचि लेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि 
  • आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने की संभावना दिखाई दे रही है। परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा। आजकल खूब अच्छे योग चल रहे हैं,आप कोई प्रॉपर्टी भी हासिल कर सकते हैं इसलिए इस ओर विशेष ध्यान दें। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी सुधरेगा जिससे आपको खुशी होगी। यदि आप अपने किसी छोटे भाई-बहन के साथ व्यापार करते हैं तो उसमें आपको आज बेहतर नतीजे मिलेंगे और व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज खुशी के पल आएंगे और आप अपने जीवनसाथी के साथ खुश नजर आएंगे। आप जॉब करते हैं तो आपको अपने बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है जिसकी वजह होगी आपका काम पर फोकस ना करना।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि 
  • आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है लेकिन आपको आज आगे बढ़कर हर समस्या को सुलझाना होगा। कई समय से आप कई समस्याओं से घिरे हुए हैं लेकिन उनसे बचने का मार्ग आपको नहीं मिल रहा था जो आपको आज मिलेगा। अपने परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ें, सफलता आपको मिलेगी। परिवार का वातावरण थोड़ा सा परेशानी जनक हो सकता है क्योंकि किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। दांपत्य जीवन में आपको आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका जीवनसाथी परिवार के बारे में सोचेगा और अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपका फोकस काम से ज्यादा आमदनी पर रहेगा। व्यापार के सिलसिले में अनुकूल परिणाम मिलेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। 

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि 
  • आपके लिए आज का दिन काफी उपयुक्त रह सकता है। विशेषतौर पर दो बातों के लिए पहला आपका धन और दूसरे आपका परिवार अर्थात् आज आपको धन के मामले में अच्छे समाचार मिलेंगे और आप धन संचित करने में सफल होंगे जैसे आपकी आमदनी आपको महसूस होगी। आप का रुतबा पड़ेगा वहीं आपके परिवार में आपकी बात को मान लिया जाएगा इसलिए सोच समझकर बातचीत करें और परिवार के मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। यात्राओं पर जाने से बचना चाहिए। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
  • यदि आप मानसिक रूप से तनाव को अपने ऊपर हावी होने देंगे तो आपको परेशानियां होंगी अन्यथा स्थिति बढ़िया भी हो सकती है। यदि आप मानसिक तनाव में रहेंगे तो स्वास्थ्य के साथ-साथ काम के क्षेत्र में भी आपको दिक्कत का सामना करना पड़ेगा लेकिन यदि आप अपने आप को संभाल लेंगे तो आज आपको आर्थिक तौर पर कई ऐसे मौके मिलेंगे जो आगे बढ़ाने वाले साबित होंगे। आप प्रॉपर्टी डीलिंग में कुछ अच्छा काम कर पाएंगे और आपको धन लाभ होगा। इतना ही नहीं आप अपनी चुनौतियों से जीतने में सफलता प्राप्त करेंगे और साथ ही आपके परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए आज के दिन थोड़ा संभल कर रहें। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करना आपको फायदा पहुंचाएगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि 
  •  मानसिक तनाव से आज मुक्ति मिल सकती है। आप कुछ नया सोचेंगे और घर से दूर जाकर कोई नया काम करने का विचार भी बना सकते हैं, इस वजह से आपके कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे। आप अपने आप को श्रेष्ठ साबित करना चाहते हैं और उसके लिए नई योजनाएं बनाएंगे। परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफलता दायक साबित होंगी और आपको आज अपने परिश्रम का फल मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ा करने से बचें।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि 
  • आज के दिन को बेहतर बनाने में आपको कोई कसर बाकी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि आज आपको कोई लाभ मिलेगा जो लंबे समय तक चलेगा और आप जिस का आनंद ले पाएंगे लेकिन इस अवसर को हाथ से ना जाने दें। प्रेम जीवन में आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय कुछ नाराजगी के बावजूद भी आपके साथ रहेगा और आपको खुशी देगा। किसी चुनाव में या कंपटीशन में आपको सफलता मिलेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा और काम के सिलसिले में भी आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। अपने बॉस को मनाने में आप कामयाब रहेंगे और उनकी नजर में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आमदनी भी बेहतर रहेगी और स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि 
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और आने वाला दिन भी आज पर निर्भर करेगा क्योंकि आज आपको कुछ ऐसे काम निपटाने हैं जो कि लंबे समय से अटके हुए हैं। आप अपने अधिकारियों की नजर में भी रहेंगे। पिता को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे मुनाफे की उम्मीद करनी चाहिए। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा और आप अपनी बात बनाने की कला से अपने प्रेमी को खुश रख पाएंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अभी कुछ और समय प्रतीक्षा करनी पड़ेगी क्योंकि उनका जीवनसाथी  काफी तनाव में हैं इसलिए उनकी बातें सुनकर उन्हें समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि
  • आपका पिछले कुछ दिनों से भाग्य ने काफी साथ दिया है, वह आज भी आपका साथ देगा इसलिए इस समय को भुना लें। क्योंकि आज लिए गए आपके फैसले आगे आने वाले समय में आपको बहुत लाभ पहुंचाने वाले हैं। परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है लेकिन आप अपने काम पर फोकस बनाए रखें। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें भी अपने जीवनसाथी का साथ और उनसे लाभ मिलेगा। व्यापार के लिए दिन काफी अनुकूल है। आज कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं, ऐसी रणनीति बनाएं जिसमें समाज के सरोकार का भी कोई काम हो तो आप को अच्छा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें