फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिसंबर 2019 का राशिफल: जानें शुक्रवार के दिन किसका होगा भाग्योदय, पढ़ें अपना भविष्यफल

Fri, 20 Dec 2019 03:27 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल | आज का राशिफल
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और हस्त नक्षत्र है। चंद्रमा आज कन्या राशि में स्थित है।



पढ़ें 20 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, लेकिन चुनौतियों का डटकर सामना करने की आदत आपको सबसे अलग रखेगी। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन आमदनी भी कम नहीं होगी, इसलिए आप आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपका खूब मन लगेगा और आप काम को जी लगाकर करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी आज का दिन प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा तथा प्रेम के मामलों में आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। किसी भी बात पर बिना अपने प्रियतम की बात सुने, फैसला लेने की आदत से आपको बचना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहने वाला है। आपकी उम्मीदों को पंख लगेंगे और आप जो मन से करना चाहते थे, वह करने में आपको सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिलने से मन खुश हो जाएगा। आपके अपने भाई बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे और कम्युनिकेशन साधनों का लाभ उठाकर आप आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगी, लेकिन लव के मामले में आप काफी खुशनुमा समय बिताएंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन सफलतापूर्वक जीने का मौका मिलेगा। आज आप अपने शौक को खुलकर जिएंगे और सुख की प्राप्ति करेंगे। आज का दिन खाने पीने में बीतेगा। कार्य क्षेत्र से संभवतः आज आप थोड़े कटे कटे से रहेंगे। दांपत्य जीवन में स्थिरता आएगी और अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपका रिश्ता बेहतर बनेगा।लव लाइफ के लिए आज का दिन कमजोर रहने वाला है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
आपके लिए आज का दिन संभवतः काफी अनुकूल रहने वाला है और दोपहर के बाद स्थिति और भी बेहतर होगी। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने में सफलता मिल सकती है या इस दिशा में प्रयास कामयाब होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी और कार्यक्षेत्र में भी आप छाए रहेंगे। प्रेम जीवन में कुछ कमी का एहसास होगा और जीवन में अपने प्रियतम को विशेष स्थान देने के लिए आपको अभी और सोचना होगा। सुदूर यात्रा के योग बनेंगे और यात्रा में आनंद आएगा। धन के मामले में थोड़ा सोचना पड़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
आपके लिए आज का दिन अनुकूलता लिए हुए रहेगा। आज अपने प्रियतम का भी साथ मिलेगा और आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। धन के मामले में आज आप काफी अनुकूलता महसूस करेंगे और सहज रूप से धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे और दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। सही मायनों में आज आप अपने जीवन को बड़े अच्छे ढंग से जियेंगे और आज के दिन का लुत्फ़ लेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
आपके लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण काम को निपटाने का है, इसलिए अपने काम पर फोकस करें क्योंकि जरा सी भी लापरवाही आप के वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आपकी स्थिति को खराब कर सकती है। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहने से मानसिक रूप से कुछ दबाव महसूस करेंगे और माता-पिता का भी वांछित सहयोग आपको आज शायद ना मिले, इसलिए आपको खुद ही अपनी मेहनत पर भरोसा करना पड़ेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बेहद शानदार है और आज आप शाम को अपने प्रियतम के साथ वक्त बिताने का मौका आप को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

8 of 13
राशि
तुला राशि के लोगों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ये चुनौतियां आर्थिक रूप से भी होंगी और स्वास्थ्य के रूप में भी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता आपको परेशानी में डाल सकती है। माहौल को हल्का रखने का प्रयास करें और खुद भी किसी प्रकार के गुस्से से बचकर रहें। इसके अतिरिक्त अपने जीवनसाथी को पर्याप्त सम्मान दें क्योंकि वे इसके हकदार हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सौहार्द रहेगा और माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्य क्षेत्र में आज का दिन आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार करायेगा और उसका आपको समुचित लाभ भी मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र पर अपने सहयोगियों से थोड़ा संभल कर रहें।

9 of 13
राशि
आपको आज अनेक अवसरों की प्राप्ति होगी, जो आपको यह समझाएगी कि जीवन में हमें सब कुछ सही समय पर प्राप्त करना कितना आसान है। आपकी बुद्धि का प्रभाव आपको हर क्षेत्र में आगे लेकर जाएगा और अपनी बातों के बल पर ही आप अपने कई काम निकलवा लेंगे। खर्चे थोड़े अधिक हो सकते हैं, इसलिए उनके प्रति थोड़ी सावधानी बरतें। परिवार को आपके धन और आप के समय दोनों की आवश्यकता होगी, इसलिए आवश्यकता अनुसार उनकी जरूरतों को समझते हुए अपना समय और धन निवेश करें। छोटी लेकिन आनंददायक यात्रा से मन खुशी से सराबोर हो जाएगा। लव लाइफ के लिए भी आज का दिन बेहतर है। दांपत्य जीवन में खुशियों के कुछ लम्हे जरूर मिलेंगे।

10 of 13
राशि
आपके लिए आज का दिन कल के मुकाबले बेहतर रहेगा और अपने काम को सही समय पर निपटाने के कारण आपका उदाहरण और लोगों के सामने रखा जाएगा। आप के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संबंध सुधरेंगे और आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने का मार्ग खुल सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर रहेगा और आप उन्नति प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए और किताबें खरीदने पर धन खर्च कर सकते हैं।

11 of 13
राशि
आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके परिणाम स्वरूप आपके कई काम बनेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आप अपनी बुद्धि के बल पर अपनी शिक्षा को भी बेहतर बना पाएंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आप अपनी बुद्धि के बल पर अपनी शिक्षा को भी बेहतर बना पाएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो अपनी संतान का सहयोग आपको मिलेगा और वे आपका सहयोग करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको आज का दिन काफी बेहतर नजर आएगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिताजी आज किसी बात को लेकर थोड़े गर्म मिजाज हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

12 of 13
राशि
आज आपकी सोच को नई दिशा मिलेगी।मानसिक तनाव तो रहेगा, लेकिन पहले के मुकाबले उसमें कमी आएगी। भविष्य के प्रति आशावादी बनेंगे और भाग्य के सहयोग से कार्य में सफलता मिलेगी। आज सुख के साधनों में अधिक खर्च भी करेंगे और उनका आनंद भी उठाएंगे। पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आप अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लव लाइफ की बात की जाए तो आज के दिन को खुशनुमा बनाने में आप कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
आज के दिन दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास आपको करना चाहिए। जीवन साथी पूरी तरह से आपकी सहायता करेगा और उनकी सलाह आपको ना केवल धन लाभ कराएगी बल्कि समाज में भी अच्छा स्थान दिलाने में आपकी मदद करेगी। पिताजी के सहयोग से भी कई काम बनेंगे, लेकिन उनका स्वयं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आपकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी और लोग तारीफ करेंगे। प्यार के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें