दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। भाग्य मजबूत होने से काम बनेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार में कोई बढ़िया फंक्शन होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान ठीक-ठाक है। दोस्तों के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने का अनुमान है क्योंकि आप दिल से बहुत मजबूत और खुश रहेंगे। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। आकर्षण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। आप मनपसंद ट्रांसफर के लिए कोशिश कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। सेहत मजबूत रहेगी।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। वैसे आप खूब मौज मस्ती करेंगे लेकिन खर्चों के मामले में दिन कमजोर रहेगा। जी भर कर खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा। गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी के साथ आगे बढ़ेगा लेकिन फिर भी कुछ झड़प होने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामंजस्य से भरपूर रहेगा। अपने प्रिय को समझेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। इनकम में जबरदस्त तेजी आएगी और आपके खर्चों को नियंत्रण में करने की कोशिश कामयाब रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस की बढ़ोत्तरी होगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने काम को पूरा एंजॉय करेंगे और मन लगाकर काम करेंगे जिससे आज का दिन कब बीतेगा, आपको पता ही नहीं चलेगा। दोस्तों के साथ बातचीत होगी। पुराना सर्कल फिर से जिंदा हो उठेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान कमजोर है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, फिर भी मजबूती से डटे रहकर आप अपने प्यार में आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी खूबसूरत जगह जाने के बारे में भविष्य की प्लानिंग करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। काम में मजबूती आएगी। तेज बुद्धि का लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप से रिश्ते में विरोध के स्वर सुनने को मिलेंगे।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। सेहत में गिरावट हो सकती और आप बीमार पड़ सकते हैं इसलिए खानपान पर खासा ध्यान दें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन किसी को अभिमान ना दिखाएं, नहीं तो मुसीबत में आ जाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। गृहस्थ जीवन काफी खुशनुमा रहेगा और अपनी लव लाइफ में भी आज आप अपने दिल की बात अपने प्रिय से कहने में कामयाब रहेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिसके सहारे पुराने अटके हुए काम बन जाएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपको खर्चों पर नियन्त्रण लगाने की कोशिश करनी पड़ेगी नहीं तो दिक्कत आ सकती है। आमदनी सामान्य रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। एक दूसरे से बातचीत करके पुरानी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी लव लाइफ को जी भर कर जियेंगे। रिश्ते में रोमांस भरपूर होगा और आप काफी खुश होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़े तनाव के बीच गुजरेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन ठीक है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आलस से बच कर रहें।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार वालों से प्यार बढ़ेगा। घर की जिम्मेदारियां समझेंगे। घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। काम के सिलसिले में भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम को मजबूती से करेंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने दोस्तों का साथ मिलेगा। कामों में सहायता मिलेगी। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। बड़े काम हाथ में लेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से भरा रह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। प्रिय गुस्सा हो सकता है, उन्हें मनाने में समय खर्च हो सकता है।