फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मार्च राशिफल: दैनिक भविष्यफल से जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे

Fri, 13 Mar 2020 03:34 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : दैनिक राशिफल
Daily Horoscope, March 13: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और स्वाति नक्षत्र है। दिन आज शुक्रवार है और चंद्रमा तुला राशि में स्थित है।
 

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 13 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा और जीवन साथी से प्रेम की बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे क्योंकि आप अपनी मेहनत को और भी अधिक बढ़ा देंगे लेकिन स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। आज का दिन धार्मिक कामों के लिए भी बढ़िया रहेगा और मान-सम्मान मिलेगा और आपका कोई खास मित्र आपकी सहायता करेगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)
आप के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा क्योंकि आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होगी। आप अपनी खुशी के लिए कुछ बेवजह के खर्चे करेंगे जिनसे बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहें, वे प्रबल रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होने से बीमारी की संभावना बनेगी। दांपत्य जीवन में भी कुछ तनाव बना रह सकता है लेकिन जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अच्छे नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे और कुछ लोगों का कहीं दूर स्थानांतरण हो सकता है।

4 of 13
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय से निकटता बढ़ेगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार के मामले में आज का दिन बेहद खास रहेगा और आपकी योजनाएं आपको अच्छा लाभ पहुंचाएंगी। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। यदि आप जॉब करते हैं तो आपकी पदोन्नति के योग चल रहे हैं, अपनी ओर से प्रयास जारी रखें।
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार पर पूरा ध्यान देंगे ।परिवार के साथ वक्त बिताएंगे और घरेलू खर्च करेंगे। काम के सिलसिले में भी दिनमान बढ़िया रहेगा और आप अपने साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग करेंगे और अपने काम में बढ़िया गति दिखाएंगे। इससे आपको तारीफ मिलेगी। स्वास्थ्य भी बढ़िया। रहेगा खर्चों पर अंकुश लगाना आपके लिए बहुत जरूरी है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी आज खुशनुमा पल आएंगे। कहीं से रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। परिवार के छोटों का साथ मिलेगा। उनके साथ प्रेम बढ़ेगा।भाग्य की बदौलत आपके कई रुके हुए काम बनेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। व्यापार भी अच्छा फल देगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है और अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचना चाहिए। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वाले शादीशुदा जातकों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा और परिवार का माहौल कुछ खास बातों को लेकर आगे बढ़ेगा, जिसमें आपकी दखलअंदाजी भी जरूरी होगी। अच्छे खान-पान का ध्यान रखेंगे। सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। नौकरी के सिलसिले में अपनी तेज बुद्धि का इस्तेमाल करके आप प्रशंसा हासिल करेंगे।

8 of 13
तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। मन खुश होगा और हर काम को अच्छे तरीके से अंजाम देंगे। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे और दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने प्रिय को अपने परिवार के बारे में बताएंगे। काम के सिलसिले में आज अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपको खूब मेहनत करनी होगी और अधिक समय घर से बाहर ही बिताएंगे।

9 of 13
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का है क्योंकि आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंताएं भी बढ़ेंगी और कुछ विरोधी भी अधिक सक्रिय हो सकते हैं, जो आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है लेकिन जीवन साथी आपसे अच्छा खासा खर्च कराएगा, जिसका बोझ आपकी जेब पर पड़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा।

10 of 13
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपको धन का लाभ होगा और आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में भी आज का दिन खास रहेगा और रोमांस के अवसर आएंगे। दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन कई जगह दिमाग लगाने की वजह से थका हुआ महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में बढ़िया नतीजे हासिल होंगे।

11 of 13
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बढ़े हुए खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे, जिनके लिए आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर रखेंगे और परिवार को भी बराबर समय देंगे, जिससे आपके जीवन में संतुलन बनेगा। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन थोड़ा सा अस्त-व्यस्त हो सकता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

12 of 13
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी नदी या समुद्र के किनारे घूमने जा सकते हैं। यात्रा से मन हल्का होगा और नई ताजगी मिलेगी। परिवार के छोटों का भी पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपको पूरा महत्व देगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। इसलिए सावधानी बरतें और कुछ भी कड़वा नहीं बोलें। खर्चे अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और इनकम बढ़ेगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ी सतर्कता बरतने का है क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आप बीमार हो सकते हैं। अचानक से कोई धन संबंधित हानि उठानी पड़ सकती है। इसलिए धन का निवेश ना करें। इनकम बढ़ाने पर जोर रहेगा। दांपत्य जीवन में मिले-जुले अनुभव होंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर है। काम के सिलसिले में आप खूब मेहनत करेंगे और अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए कुछ नए प्रयोग भी करेंगे, मंजन से आपको फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें