फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 मई राशिफल: शुक्रवार को इन सात राशि वालों को मिलेगा कामयाबी पाने का बेहतरीन मौका, जानें अपना भाग्य

Fri, 08 May 2020 07:12 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, May 8, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 8 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप कुछ चिंता मग्न व्यवहार करेंगे, जिसकी वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आपकी नौकरी अच्छे से चलेगी और आपकी चिंताओं को कम करेगी। आपका काम अच्छी सफलता अर्जित करेगा। घर परिवार में खुशियां रहेंगी। अच्छा भोजन करेंगे। परिवार वालों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और आज के दिन को खूब इंजॉय करेंगे। आपके कुछ खर्चे तो होंगे लेकिन आप अपनी ही मौज में मस्त रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां समझेंगे। गवर्नमेंट की तरफ से आपको कोई अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी में आप की पकड़ मजबूत होगी। व्यापार के सिलसिले में आप कुछ नया सोचेंगे। दांपत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा और प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और बेवजह की चिंताओं और बढ़ते हुए खर्चों के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए बल्कि उनका डटकर सामना करना चाहिए। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन खुश हो जाएगा। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और शादीशुदा लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। घंटों फोन पर बिजी रहेंगे और उनसे रोमांस करेंगे।शादीशुदा लोगों को अपनी संतान के साथ वक्त बिताना बहुत अच्छा लगेगा। आप कोई टिक टॉक वीडियो बना सकते हैं, जिससे अपनी यादों को आगे बढ़ाएंगे। दांपत्य जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज उनके काम का कोई बड़ा पुरस्कार मिल सकता है। व्यापार भी वृद्धि को प्राप्त होगा। आज आप काफी मजबूत रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप कोशिश करेंगे कि सभी कामों को छोड़कर घर वालों के साथ वक्त बिताया जाए। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम में मजा आएगा और व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उन्नति दायक साबित होगा। आपकी इनकम स्थिर रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने से कुछ चिंता की लकीरें आपके माथे पर आ सकती हैं। दांपत्य जीवन कुछ उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपने रिश्ते को संभालने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों से फोन पर बातचीत करके बहुत खुशी होगी। कुछ पुराने लोगों से भी फोन पर कांटेक्ट हो सकता है, जिसकी वजह से पुरानी यादें ताजा होंगी। आप काफी खुश होंगे। कुछ दिल के खास लोगों से बात करके आप आज काफी भावुक भी होंगे और आपके दिल में प्रेम की भावना रहेगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी युगल के आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में विरोधियों पर आप भारी रहेंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपकी राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के नए-नए तरीके आजमाएंगे। लोन मोनिटोरियम का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताना अब आपको अच्छा लगेगा लेकिन कुछ दिक्कतों के लिए आप इधर उधर भटक सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को बड़ी दिक्कत उठानी पड़ सकती हैं। आपके आपके प्रिय से झड़प भी हो सकती है। काम के सिलसिले में आज का दिन मेहनतकश लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने अंदर से खुश होंगे और आपके मन में प्रेम और रोमांस की भावना रहेगी, जिससे आपका दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रहेगा और यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आप का प्रेम जीवन भी आज बहुत अच्छे समय में होगा। आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और काम भी आपको बहुत पसंद आएगा। अपने काम में मन लगेगा, जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सेहत भी मजबूत रहेगी। सरकार से फाएदा मिल सकता है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने खर्चो के प्रति जिम्मेदारी रखनी होगी और उन पर नियंत्रण पाने की कोशिश करनी होगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। परिवार में कुछ पुरानी संपत्तियों का जिक्र हो सकता है। आपके परिवार में जो छोटे सदस्य हैं, उन्हें कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा होगी और आप अपने काम को बदलने का विचार करेंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में मसरूफ रहेंगे और काम करने में मजा आएगा। इससे आपकी छवि मजबूत होगी। आपके बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का माहौल भी सकारात्मक और सहयोगात्मक रहेगा। प्रेम जीवन में खूब रोमांस के अवसर आएंगे। एक दूसरे के प्रति भावनाओं को जाहिर करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। रिश्ते को बढ़िया बनाने का प्रयास करेंगे। सेहत मजबूत रहेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चे तो रहेंगे लेकिन इनकम ठीक-ठाक रहेगी। आप पूजा पाठ में काफी व्यस्त रहेंगे और भविष्य के लिए किसी तीर्थ स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। कोई छोटी मोटी पार्टी घर के अंदर ही घर के लोगों के बीच कर सकते हैं। आप में कुछ गुस्सा बढ़ेगा, जिसके प्रति आपको सावधानी बरतनी चाहिए। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको जो मानसिक तनाव महसूस हो रहा था, अब उससे आपको मुक्ति मिलेगी। अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। परिवार के लोगों से तालमेल बिठाने में समय लगेगा। परिवार की छवि मजबूत होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय से अपने दिल की बात कहने में सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें