फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 मई राशिफल: इन चार राशि के लोगों के जीवन में आएगा सुकून, शानदार बीतेगा गुरुवार का दिन

Thu, 07 May 2020 12:33 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, May 7, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप अपने निजी जीवन को ज्यादा महत्व देंगे और अपने दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है और आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बेवजह की झड़प भी हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को काम में मजा आएगा और उनकी मेहनत उनके लिए महत्वपूर्ण फायदे के सौदे लेकर आएगी। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी रहेगी तथा सेहत मजबूत रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। कामों में कुछ रुकावट आ सकती है, जिससे मन परेशान होगा। मानसिक तनाव में रहेंगे। खर्चों में एकदम से बढ़ोतरी होगी और इनकम उसके मुकाबले कम होगी, इसलिए आप खुद को चुनौतियों से कमजोर पाएंगे लेकिन खुद पर भरोसा रखने से काम बनेंगे। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे और काम के सिलसिले में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम में पूरी ऊर्जा के साथ लगेंगे और अपने काम में जीत हासिल करके ही मानेंगे। प्रेम जीवन में भी आज का दिन अच्छा रहेगा और अपने प्रिय से कुछ बातें कहेंगे, जो बहुत दिनों से आपके मन में चल रही थीं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन थोड़ा निराशजनक हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा ध्यान से काम करना होगा। कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं और आपको अपने काम से असंतुष्टि की भावना भी रह सकती है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आज घर के कुछ पुराने कामों को निपटाने और नौकरीपेशा लोग अपने काम में पूरा ध्यान देंगे। इससे दोनों ही स्थानों पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपको आपके काम के लिए पुरस्कार भी मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा लाभ मिलेगा। सेहत मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में समझदारी और एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना बढ़ेगी। प्रेम जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा और आपको रोमांस के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की सोचेंगे लेकिन अच्छा यही होगा कि अभी ऐसा विचार मन से त्याग दें क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपने काम में खूब मजा आएगा और आप बढ़ चढ़कर उसे पूरा करेंगे। इससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको अपने विरोधियों से कोई खतरा नहीं होगा। सेहत के प्रति जागरूक रहें।दांपत्य जीवन में व्यावहारिक रूप से बदलाव आएंगे और दिक्कतें बढ़ सकती हैं और ऐसा ही हाल आपके प्रेम जीवन में भी होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी, इसलिए थोड़ा सावधानी रखना ही बढ़िया होगा। धन के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे। भाग्य की वजह से आपको धन की आवक होगी और आप अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में भी कामयाब हो पाएंगे। इनकम अच्छी रहेगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपके पक्ष में दिखाई देंगे और आपको वाद विवाद से लाभ होगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने खुद के बारे में बहुत कुछ सोचेंगे और खुद को कैसे निखारें, इस पर ध्यान देंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आज काफी मूड में रहेगा और आपको भी खुश रखने की कोशिश करेगा। पारिवारिक रूप से सभी लोग एक दूसरे के प्रति उसने की भावना रखेंगे। काम में तरक्की मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन सामान्य तौर पर गुजरेगा। आपकी इनकम में कुछ कमी होगी और खर्चे बढ़ेंगे, जिससे तनाव आप पर हावी हो जाएगा।ऐसी स्थिति में खुद को संभालें और परेशान ना हों। धीरे-धीरे स्थितियां सुधर जाएंगी। परिवार का माहौल कुछ तनाव दे सकता है लेकिन दांपत्य जीवन पूरी तरह से आपको सुख देगा और आपका जीवन साथी भी आपके हर काम में आपकी मदद करेगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने बढ़ते खर्चों की चिंता रहेगी क्योंकि आपकी इनकम भी थोड़ी कम होगी। ऐसी स्थिति में आपको ध्यान रखना चाहिए कि खर्चे बेवजह ना बढ़े। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। पुराने समय से जो एक नीरसता थी, वह खत्म हो जाएगी और एक दूसरे के प्रति आकर्षित होंगे, दूरियां घटेंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज का दिन अच्छे नतीजे देगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। विरोधियों पर आपकी जीत होगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके सीनियर भी आपकी तारीफ करेंगे। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समय रहते निभाएंगे, जिससे घर के लोगों का भी आपको प्रेम मिलेगा और उनकी नजरों में आप की वैल्यू बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। आज अपने प्यार की पींगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप भाग्य के भरोसे कई कामों को रोक देंगे, जिससे बाद में प्रॉब्लम हो सकती है, इसलिए इस ओर विशेष ध्यान दें।इनकम में सामान्य रूप से बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्चे ज्यादा तेज गति से बढ़ेंगे, इसलिए आप चिंतित हो सकते हैं। सेहत में गिरावट रहेगी। व्यवहारिक रूप से कुछ दिक्कतें आपके सामने आएंगी। शादीशुदा जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप मानसिक रूप से चिंता मग्न रहेंगे और यही चिंताएं आपको शारीरिक रूप से भी दिक्कतें दे सकती हैं, इसलिए आप सेहत के प्रति सावधान रहें  इनकम में जरूर बढ़ोतरी होगी और आप अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाएंगे। कुछ नया इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके काम आएगा। शादीशुदा लोगों गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी युगल को अपने रिश्ते की सच्चाई ज्ञात होगी और आप अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें