फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

04 जून राशिफल: आज इन छह राशि वालों को मिलेंगे अच्छे नतीजे, आमदनी में होगी वृद्धि

Thu, 04 Jun 2020 07:07 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, June 04, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 04 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप तंदुरुस्ती का आनंद लेंगे। यात्रा करना अभी ठीक नहीं है। ज्यादा जरूरी हो तो ही यात्रा करें। मन की शांति के लिए योग ध्यान करें। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य सुधरेगा। काम के सिलसिले में आपका स्थानांतरण हो सकता है। इनकम ठीक रहेगी और एवं दाम्पत्य जीवन में भी सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण रहेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घरवालों के सहयोग से कोई नया काम करेंगे। व्यापार में परेशानी आ सकती है। प्रेम जीवन में अपनापन और नजदीकी रहेगी।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। जीवनसाथी आपके काम में भी सहयोग देगा। नौकरी करने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान सही रहेगा और उन्हें अपनी बात अपने प्रिय को समझाने में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। परिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। आपके खर्चे काफी बढ़ेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर रह सकता है और आपको ज्यादा ध्यान से काम करना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम भी काफी बढ़ेगी और कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है। मित्रों और प्रिय जनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। नौकरी कै सिलसिले में भी अच्छे नतीजों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। परेशानियों में कुछ कमी आएगी। अपने काम पर ध्यान रखकर चलना होगा, नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे और प्रिय से अपने दिल की बात कहेंगे।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा और परिवार वालों के व्यवहार से आप काफी खुश होंगे। आपको स्वस्थ रहने के लिए स्वयं पर ध्यान देना होगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी दिक्कतें रहेंगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे आपको अपना बर्ताव भी सही रखना होगा।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको चिन्ता दे सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके साथ काम करने वालों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपने जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी जिससे आर्थिक बोझ कम होगा और आप राहत महसूस करेंगे। यात्रा से खुशी मिलेगी। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। घर का माहौल आपको नया कुछ करने के लिए प्रेरित करेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के सहयोग से अनेक कामों को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आप खूब मन लगाकर काम करेंगे।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार के मामले में आप कुछ संवेदनशील रहेंगे और कुछ नया करने से हिचकेंगे।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम ठीक रहेगी फिर भी पैसों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। काम के सिलसिले में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। प्रेम जीवन जीने वाले को कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उनके दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी खास बात पर विचार विमर्श करके उस काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लेकर आएगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। आप अपना समय परिवार को देंगे और परिवार वालों की नजर में आपका ओहदा बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और वे अपने प्रिय को खुश रखेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालों पर भरोसा रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें