फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगा धन कमाने के अच्छे मौके

Sun, 02 Mar 2025 11:42 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक साल 2025 का मार्च का महीना बहुत ही अहम है। इस माह में साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा जिसके प्रभाव से कुछ राशि वालों को अच्छा अवसर मिलेगा और जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 6
मार्च माह में ग्रहों के गोचर का फल - फोटो : adobe stock
साल 2025 के मार्च का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और चाल के आधार पर बहुत ही खास रहने वाला है। मार्च महीने में जहां बुध, सूर्य, शुक्र जैसे ग्रह गोचर करेंगे वहीं वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सबसे प्रमुख माने जाने वाले शनि महीने के अंत में गोचर करेंगे।  शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि की चाल और स्थिति में बदलाव का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर भी पड़ता है। शनि 29 मार्च 2025 अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ को छोड़कर गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इस तरह से मार्च माह में सबसे बड़ा राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों पर इस राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इन राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी।  
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
मार्च का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। शनि समेत कई ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यों में सफलता के योग हैं। परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को शनि का सबसे बड़ा परिवर्तन लाभ ही लाभ लेकर आ रहा है। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। योजनाएं कारगर रहेंगी। खुशी के पल मिलेंगे। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुख बना रहेगा। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धियां और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा जातको का लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। निवेश से अच्छा खासा धन प्राप्त होगा। 

4 of 6
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना सुख-समृद्धि और नए-नए तरह के अवसर लेकर आ रहा है। आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कोई खुशखबरी आपको सुनने को मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको वर्षों से था। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। 

Zodiac Signs Not Able To Keep Secret: इन राशि के जातकों को न बताएं अपने राज, नहीं छिपा पाते कोई भी बात

विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के लोगों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। शनि को गोचर के कारण आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी समस्याओं का अंत होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त करने के योग हैं। 

Monthly March Rashifal 2025: मार्च माह में इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और खुशखबरी, पढ़ें मासिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
शनि का गोचर और अन्य दूसरे ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण मीन राशि के जातकों के लिए लाभ के अवसरों में वृद्दि कराएगा। आर्थिक परेशानियों का अंत होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी और कोर्ट कचहरी में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। 

March Grah Gochar: मार्च में कई बड़े ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों को मिल सकते हैं अपार धनलाभ के योग



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें