फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tula Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...

Thu, 07 Jan 2021 02:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
तुला राशि
तुला राशि 2021 
रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते।

वर्ष के आरंभ से ही राशि के लिए राजयोग कारक शनि 'शशक' योग बनाकर आपकी सभी समस्याओं का निदान करके बैठे हुए हैं इसलिए यह वर्ष आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है अतः कोई भी बड़ा निर्णय लेना चाह रहे हों तो विलंब ना करें। सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग के साथ-साथ सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। हो सकता है समाज अथवा सरकार द्वारा आपके लिए किसी बड़े सम्मान व पुरस्कार की घोषणा हो।
विज्ञापन

2 of 4
rashifal 2021
राशि स्वामी शुक्र धन भाव में गोचर कर रहे हैं उन पर मंगल की दृष्टि भी है जिसके परिणामस्वरूप आय के साधन तो बढ़ेंगे ही जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। राहु का अशुभ गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए चिंता का कारण तो बनेगा ही कार्यक्षेत्र में भी आपके शत्रु नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन वे कामयाब नहीं होंगे फिर भी आप सतर्क रहें। 06 अप्रैल से 13 सितंबर के मध्य बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर करेंगे जो आपके मूल त्रिकोण की राशि है। इस अवधि के मध्य शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 4
rashifal 2021
शुभ अंक- 06
शुभ तारीखें- 6, 15, 24 
शुभ दिन- शुक्रवार, शनिवार गुरुवार
शुभ रंग- श्वेत, फिरोजी, गुलाबी, नीला, काला
शुभ रत्न- नीलम, हीरा, मोती
विज्ञापन

4 of 4
rashifal 2021
जब आप मुस्कुरा उठेंगे
अप्रैल-मई के मध्य राशि स्वामी शुक्र का गोचर आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा । केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और मकान वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है।इस अवधि में  सामाजिक प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि होगी जिसके प्रभावस्वरुप आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें