फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mesh Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...

Wed, 20 Jan 2021 11:00 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मेष राशि- नाम राशि के आधार पर साल 2021  - फोटो : अमर उजाला
नाम राशि के आधार पर साल 2021 
मेष राशि 2021
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।

वर्ष के आरंभ से ही आपके राशि स्वामी मंगल, कर्म और आय के स्वामी शनि अपने ही घर में गोचर कर रहे हैं जो शुभ संकेत है अतः  इनका शुभ प्रभाव आपके लिए कार्य-व्यापार की दृष्टि से अति उत्तम सिद्ध होगा। काफी दिनों से चली आ रही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलने के योग। इन दोनों ग्रहों का अपनी ही राशि में गोचर करते हुए केंद्र भाव में रहना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से वर्ष बेहतरीन सफलता दिलाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
rashifal 2021
सरकार के सम्बंधित विभागों में रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता अर्जित  करना तथा नई सर्विस के लिए आवेदन करना पूर्णतः सफल रहेगा, इसलिए इस अवसर का लाभ उठाएं। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति  मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। 
विज्ञापन

3 of 5
shani transit 2021 - फोटो : अमर उजाला
शनिदेव के गोचर का शुभ प्रभाव वर्ष पर्यंत मिलता रहेगा किन्तु वर्षपर्यंत इनकी दृष्टि हानि भाव पर पड़ेगी इसलिए झगड़े विवाद से बचते रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। राहु और केतु का अशुभ गोचर स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल रहेगा इसलिए सतर्क रहें। आमदनी के बावजूद आर्थिक तंगी का सामना करवा सकता है इसलिए व्यर्थ के खर्च से भी बचें। 

4 of 5
अंक ज्योतिष
शुभ अंक- 09  
शुभ तारीखें- 9, 18, 27।
शुभ दिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
शुभ रंग- लाल, पीला, गुलाबी, श्वेत और केसरिया। 
शुभ रत्न- मूंगा, मोती, पुखराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
astrology
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
अगस्त-सितंबर के मध्य ग्रह-गोचर की अति अनुकूलता आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल देगी। कार्य-व्यापर में अप्रत्याशित उन्नति होगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। उच्चाधिकारियों द्वारा कई तरह के सुखद परिणाम पक्ष में आएंगे जो आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें