फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 20 January 2021: वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Wed, 20 Jan 2021 10:32 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल- 20 जनवरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
आज बुधवार, 20 जनवरी का दिन है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्रमा मीन राशि में और रेवती नक्षत्र में है। इसके साथ सिद्धि नाम का शुभ योग भी बन रहा है।

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2021
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) ग्रहों की चाल आज आपके पक्ष में रहेगी जिसकी वजह से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान जरूर रखें आप बीमार पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और अपने प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में नज़दीकियां बढ़ेंगी और आपका जीवनसाथी आपकी मदद करने की कोशिश करेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज आपको महसूस होगा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके बहुत काम आया है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2021
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा।  ग्रहों की स्थिति बताती है कि आज आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी क्योंकि आपकी इनकम में कुछ गिरावट आ सकती है इसलिए धन का सही इस्तेमाल करें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। संतान की ओर से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदायक होगा।

4 of 13
rashifal 2021
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी। आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी उत्तम है। कार्यक्षेत्र में भी आप कई लोगों के प्रयास से कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर है। आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। मानसिक रूप से तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2021
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मध्यम रहेगा। कार्यों में विलंब होगा। किसी से कुछ ऐसा बुरा ना बोलें जिससे उनका मन दुखी हो जाये और आपके अपने ही आपके साथ शत्रु जैसा व्यवहार करें। भाग्य कमजोर रहेगा। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज काम में मन कम लगेगा और जल्दी घर वापस आ सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2021
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। इनकम भी बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे। अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। अपने स्किल्स को इंप्रूव करने पर ध्यान दें।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2021
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन काफी अनुकूलता लेकर आएगा। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और कार्य में सफलता भी मिलेगी। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा काम दिखाएंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर सतर्कता बरतें। किसी से निजी बातें जाहिर ना करें।

8 of 13
rashifal 2021
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। छोटी छोटी यात्राओं से आपको कुछ नए रिश्ते बनाने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। अपने साथ काम करने वालो से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला असर देगा और दांपत्य जीवन में जीवन साथी को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवन साथी आपके लाभ का माध्यम बन सकता है।

9 of 13
rashifal 2021
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आपके लिए ग्रहों का इशारा है कि आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप को अच्छा धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। ससुराल से भी कोई शुभ सूचना मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और प्रेम जीवन में आपका प्रिय अपने दिल की बातों को आपके सामने रखेगा और आपका रिश्ता खूबसूरत होगा।

10 of 13
rashifal 2021
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन दौड़ भाग से भरा रहने वाला है। यदि आप इस दौड़ भाग से बच्चे तो काम में विलंब होगा। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। मानसिक तनाव से अब मुक्ति मिलने का समय है। आज गाड़ी ध्यान से चलाएं क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में तनाव की शुरुआत हो सकती है। लड़ाई झगड़े से बचने की कोशिश करें।

11 of 13
rashifal 2021
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक है क्योंकि आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। आपके खर्चे भी अधिक होंगे और इनकम उनकी अपेक्षा में थोड़ी कम होगी। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप की स्थिति सुधारने लगेगी। स्वास्थ्य के प्रति नजरअंदाज ना रहें और अपनी विशेष देखभाल रखें। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिलेगा। कार्य में स्थिति पूरी तरह से आप की ओर झुकी रहेंगी। दांपत्य जीवन की स्थिति प्रेम पूर्ण रहेगी जबकि प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज उनसे मिलने के लिए तरसते नजर आएंगे।

12 of 13
rashifal 2021
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। काम के मामले में आपका प्रभाव रहेगा और बाॅस से आपके संबंध सुधरेंगे। आपको अच्छी इनकम भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी और आपको इनकम का फायदा मिलेगा। प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे और जी भर कर प्यार मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी होगी। 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2021
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपकी बुद्धिमानी आपके काम आएगी। धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा। प्रेम जीवन में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा क्योंकि जीवन साथी आज आपसे नाराज रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें