Holika Dahan 2025 Puja Samagri List: हिन्दू धर्म में होली एक प्रमुख त्योहार है, जिसे दो दिनों तक बेहद हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। पहले दिन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है, और अगले दिन रंगों के साथ होली खेली जाती है। होलिका दहन के दिन पूजा का भी विधान है। इस दिन विधि पूर्वक पूजा करने से घर में सुख समृद्धि और सकारात्मकता का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि होलिका दहन पर पूजा की सही विधि क्या है और इसके लिए आवश्यक सामग्री किया है।
होलिका दहन का महत्व
होलिका दहन अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अनुष्ठान से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का संचार होता है।