Rahu Ketu Budh Guru Vakri Effect: 4 मार्च को पूरे देश में होली का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार का उत्सव विशेष महत्व रखता है। इस होली पर चार प्रमुख ग्रह वक्री अवस्था में रहेंगे। पंचांग के मुताबिक, राहु, केतु, बुध और देवगुरु बृहस्पति एक साथ वक्री चाल में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह का वक्री होना खास प्रभाव डालता है। खासकर जब कई बड़े ग्रह एक साथ वक्री हों, तो इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ और प्रगति देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के करियर और व्यापार के लिए होली का दिन शुभ रहने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे राहत मिल सकती है। कहीं अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है या पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में स्थिरता आएगी और पुराने ग्राहकों से दोबारा संपर्क बन सकता है। पारिवारिक वातावरण भी संतुलित रहेगा, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा।