Chandra Grahan 2026 Date Effects On Rashi In Hindi: 03 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकते हैं जिसके कारण इसका सूतककाल मान्य रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्रग्रहण के दौरान कौन-कौन से उपाय कारगर होंगे।
Chandra Grahan 2026 Date Effects On Rashi In Hindi: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च, मंगलवार के दिन लगने वाला है। भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह चंद्र ग्रहण फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार साल के पहले चंद्रग्रहण की की शुरुआत दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर होगी जिसका समापन 06 बजकर 47 मिनट पर होगा। इस चंद्र ग्रहण पर चांद का रंग लालिमा लिए होगा, जिसे बल्ड मून के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को न सिर्फ एक खलोगीय घटना माना जाता है, बल्कि इसका व्यक्ति के जीवन, मन और भावनाओं से भी जुड़ा हुआ होता है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी पर छाया पड़ती है तो व्यक्ति के मन पर देखने को मिलता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। शास्त्रों में कहा है कि ग्रहण काल के दौरान मंत्रों का जाप, साधना और कुछ उपाय बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव किसी न किसी रूप में दिखाई पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं अपनी राशि के अनुसार ग्रहण के दौरान कौन-कौन से उपाय करना आपके लिए शुभ रहेगा।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
चंद्र ग्रहण पर राशि अनुसार उपाय
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान शिव का ध्यान करते हुए ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। फिर ग्रहण के खत्म होने के बाद लाल फल, गुड़ और तांबे का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को ग्रहण काल के दौरान चंद्रदेव से जुड़े मंत्रों का जाप करें और ग्रहण के बाद सफेद चीजों का दान करें।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं। ऐसे में ग्रहण काल के दौरान ऊं बुधाय नम: मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही इस दिन हरी चीजों का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी ग्रह स्वयं चंद्रदेव है। ऐसे में इस दिन चंद्रमा के ऊपर ही ग्रास होगा, जिसके कारण विशेष सावधानी बरतनी जरूरी होती है। इस दिन कर्क राशि वाले चांदी के पात्र में जल भरकर दान करें और प्रार्थना करें।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं ऐसे में इस दिन आपको ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें। ग्रहण के बाद गुड़, गेंहू और लाल चीजों का दान करें। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते है। ऐसे में ग्रहण के दौरान ऊं बुधाय नम: का जाप करें। ग्रहण के बाद हरे फल और वस्त्रों का दान करना आपके स्वास्थ्य के नजरिए से शुभ रहेगा।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्रदेव इसके स्वामी ग्रह होते हैं ऐसे चंद्र ग्रहण के दौरान देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप और सफेद मिठाई, चावल दूध का दान करें। इससे जीवन में सुख की प्राप्ति होती है।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान हनुमान जी का ध्यान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ग्रहण के बाद मसूस दाल और लाल रंग की मिठाई का दान करना शुभ रहेगा।
10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों को चंद्र ग्रहण के दौरान देवगुरु का मंत्र ऊं बृहस्पति नम: मंत्र का जाप करें। साथ ही इस दिन पीली चीजों का दान करें। धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं।
11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं और चंद्रग्रहण के दौरान ऊं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें। ग्रहण के दौरान मकर राशि वालों को काला तिल, कंबल और जूते का दान करना शुभ रहेगा इससे जीवन में आने वाली बाधाओं में कमी आएगी।
12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभर राशि के स्वामी ग्रह भी शनिदेव होते हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान शनिदेव की उपासना और करें जरूरतमंदो को काले वस्त्र और लोहे की चीजों का दान करें।