Holi 2026: होली पर इस वर्ष कई तरह के ज्योतिषीय संयोगों का निर्माण होने वाला है। देशभर में चार मार्च को होली मनाई जाएगी और इस दौरान राहु-केतु समेत चार प्रमुख ग्रह वक्री अवस्था में संचरण करेंगे। राहु, केतु, गुरु और बुध ये चार ग्रह वक्री अवस्था में होंगे। चार ग्रहों की होली पर विशेष स्थिति होने के पर कुछ राशि वालों के जीवन में बदलाव तो कुछ के जीवन में प्रगति के संकेत दे रही है। इन चार प्रमुख ग्रहों की वक्री चाल का प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिलेगा लेकि कुछ राशि वालों के करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में विशेष रूप से पड़ेगा।