फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchgrahi Yog 2026: होली तक ये तीन राशि वाले रहें सतर्क, कुंभ राशि में बना पंचग्रही योग दे सकता है समस्या

Tue, 24 Feb 2026 01:27 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Panchgrahi Yog in Aquarius: कुंभ राशि में 2 मार्च तक पंचग्रही योग बना रहेगा। इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को होली तक संभलकर रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
1 of 5
पंचग्रही योग 3 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण - फोटो : Amar Ujala
Panchgrahi Yog In Kumbh Rashi 2026: 23 मार्च से कुंभ राशि में एक विशेष पंचग्रही संयोग बना हुआ है। इस दौरान सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु एक साथ कुंभ राशि में स्थित हैं। पांच प्रमुख ग्रहों का एक ही राशि में एकत्र होना ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस ग्रह स्थिति को पंचग्रही योग कहा जाता है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को 2 मार्च तक विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता हो सकती है। खासकर आर्थिक मामलों, करियर और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को होली तक संभलकर रहने की जरूरत है।

Chandra Grahan 2026: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
विज्ञापन

2 of 5
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह पंचग्रही योग अष्टम भाव में बन रहा है। ज्योतिष में अष्टम भाव को अचानक घटनाओं, जोखिम और अप्रत्याशित परिस्थितियों से जोड़कर देखा जाता है। 
  • ऐसे में मार्च के पहले सप्ताह तक यात्रा करते समय सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न करें। 
  • करियर से संबंधित कोई भी बड़ा निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।
  • धन के लेन-देन में भी सतर्क रहें। किसी को पैसा उधार देने या लेने से बचें। 
  • स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए छोटी परेशानी को भी नजरअंदाज न करें। 
  • मानसिक तनाव से बचने के लिए नियमित पूजा-पाठ और ध्यान करना लाभकारी रहेगा। 
  • शिवलिंग पर जल अर्पित करना आपके लिए शुभ फलदायी माना गया है।
विज्ञापन

3 of 5
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रह योग छठे भाव में प्रभाव डाल रहा है। छठा भाव शत्रु, विवाद, कर्ज और रोग से जुड़ा माना जाता है। इस समय आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए कार्यक्षेत्र में हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
  • किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में परेशानी दे सकता है।
  • परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें और धैर्य से काम लें।
  • नकारात्मक खबर या परिस्थिति आपको मानसिक रूप से विचलित कर सकती है, लेकिन संयम बनाए रखना ही समझदारी होगी।
  • नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से आत्मबल मजबूत होगा और बाधाएं कम होंगी।
 

4 of 5
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह पंचग्रही संयोग द्वादश भाव में बन रहा है। द्वादश भाव को खर्च, हानि और विदेश से संबंधित विषयों का प्रतिनिधि माना जाता है।
  • इस समय आर्थिक मामलों में छोटी सी चूक भी बड़ा नुकसान करा सकती है।
  • किसी भी प्रकार का निवेश या बड़ा वित्तीय निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
astrology - फोटो : adobe stock
  • कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव या दबाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य और मेहनत से परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी।
  • पारिवारिक जीवन में अनावश्यक बहस से बचें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है।
  • भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें