फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: होली पर क्या रहेगा ग्रहण का समय ? कब तक रहेगी भद्रा, यहां जानें होलिका दहन का मुहूर्त

Tue, 24 Feb 2026 11:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Grahan On Holi 2026: साल 2026 में होली ग्रहण के साए में रहने वाली है। यही कारण है कि, इस दिन के पूजा मुहूर्त और सूतक काल को लेकर लोगों के मन में असमंजस बना हुआ है।  ऐसे में आइए होली 2026 के महत्व व शुभ मुहूर्त- तिथि को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Chandra Grahan On Holi 2026 - फोटो : अमर उजाला
Chandra Grahan On Holi 2026: इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है। इसलिए इस दिन को धार्मिक के साथ खोगल दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, होली रंगों का त्योहार है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक का पर्व भी कहते हैं। इस दिन विशेष रूप से होलिका दहन और पूजा का अत्यंत महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, होली से पहले होलिका दहन का विधान है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर साधक को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और मानसिक शांति प्राप्त होती हैं। लेकिन सवाल यह है कि, चंद्र ग्रहण होने के कारण होली पर पूजन का समय क्या रहेगा ? साथ ही ग्रहण का समय क्या होने वाला है। ऐसे में आइए होली से जुड़ी संपूर्ण जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, जानिए मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की तिथियां
विज्ञापन

2 of 5
होली 2026 की सही तिथि - फोटो : Amar Ujala
कब है होली 2026
  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगी।
  • इस तिथि का समापन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होने वाला है।
  • तिथि के अनुसार, 3 मार्च 2026 को होलिका दहन किया जाएगा।
  • 4 मार्च 2026 को रंगों की होली खेली जाएगी।
 

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि के लोग रहें अलर्ट

विज्ञापन

3 of 5
Chandra Grahan On Holi 2026 - फोटो : amar ujala
क्या है चंद्र ग्रहण का समय
इस साल होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण का साया बना रहेगा। ग्रहण का समय 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे पूरे एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकता है। इसके अलावा पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी यह नजर आ सकता है।

4 of 5
Chandra Grahan On Holi 2026 - फोटो : adobe
सूतक काल
भारत में सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा।

भद्रा का समय
3 मार्च 2026 को भद्रा का समय सुबह 1 बजकर 25 मिनट से सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।


Chandra Grahan On Holi 2026: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, जानें इसका समय और भारत में प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chandra Grahan On Holi 2026 - फोटो : adobe stock
होलिका दहन मुहूर्त 2026
होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद पूजा- पाठ के कार्य किए जाएंगे। इसलिए पूजा व होलिका दहन के लिए शुभ समय शाम 7 बजे से रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
Holi 2026: कब है होली 3 या 4 मार्च, इस बार होलिका दहन पर रहेगा भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया
क्यों खास है साल का पहला चंद्र ग्रहण
ज्योतिषियों के मुताबिक, 3 मार्च को पूर्ण चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल रंग का नजर आने वाला है। खगोल विज्ञान में इसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। 

Holashtak 2026: भक्त प्रह्लाद की कथा से जुड़ा होलाष्टक, जानिए शुभ कार्यों पर क्यों लगती है रोक ?

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें