फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: होली से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी सभी कष्टों से मुक्ति

Sat, 01 Mar 2025 06:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Surya Gochar Impact On Zodiac Sign: करीब एक साल बाद  सूर्य ग्रह देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन  में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य मीन राशि में होली वाले दिन गोचर करेंगे। जानें सूर्य के मीन गोचर से किन राशियों को होगा लाभ। 
 
विज्ञापन
1 of 4
सूर्य गोचर 2025 - फोटो : amar ujala
Surya Gochar On Holi: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य 14 मार्च 2025 को शाम 6:32 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 13 अप्रैल 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। इस गोचर का विशेष महत्व है, क्योंकि यह होली के दिन होगा। इस गोचर के दौरान कुछ राशियों के जातकों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में शुभ फल मिल सकते हैं। विशेष रूप से वृषभ, मिथुन और धनु राशि के जातकों को आर्थिक और व्यापारिक लाभ की संभावना है। आइए जानते हैं सूर्य के इस गोचर से प्रभावित लकी राशियों के बारे में।
Vastu Tips For Wedding: वास्तु दोष के कारण शादी में आ रही हैं रुकावटें, जानिए मुख्य कारण

Monthly March Rashifal 2025: मार्च माह में इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और खुशखबरी, पढ़ें मासिक राशिफल

Holi 2025: इस साल होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा इसका प्रभाव
विज्ञापन

2 of 4
सूर्य गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि - सूर्य का मीन गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। कार्यस्थल पर आपको उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा, जिससे करियर में उन्नति की संभावनाएं बढ़ेंगी। निवेश पर अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, और धन संचय में भी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
सूर्य गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - सूर्य का मीन गोचर आपके दसवें भाव में होगा। इस दौरान आपको व्यक्तिगत विकास के कई अवसर मिलेंगे। यात्रा की संभावना है और नौकरी में नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए मुनाफा होगा और आर्थिक दृष्टि से आप समृद्ध रहेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य के मामले में आप स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
सूर्य गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - धनु राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपके कार्यों में रुकावटें कम होंगी। काम के सिलसिले में आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी में भाई का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आप मजबूत स्थिति में रहेंगे। पार्टनर के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे, और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें