फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के करियर में आएगा सुखद बदलाव

Tue, 11 Mar 2025 12:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vikram Samvat 2082: इस वर्ष विक्रम संवत् 2082 की शुरुआत 30 मार्च चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो रही है और इसमें ग्रहों का दुर्लभ संयोग भी बनेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
हिंदू नववर्ष पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग - फोटो : अमर उजाला
Hindu New Year 2025 Horoscope: 30 मार्च 2025 से नया हिंदू विक्रम संवत् 2082 आरंभ होने जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह साल का आखिरी महीना होता है और इस माह की समाप्ति के बाद चैत्र माह शुरू हो जाता है। इसे ही हिंदू नववर्ष का पहला महीना माना जाता है। नए हिंदू नववर्ष को विक्रम संवत या नव संवत्सर भी कहते हैं। इस बार विक्रम संवत् 2082 वर्ष आरंभ होगा। जहां अंग्रेजी कैलेंडर का अभी साल 2025 चल रहा है वहीं नया हिंदू नववर्ष 2082 होगा। देशभर में नववर्ष हिंदू विक्रम संवत को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। आपको बता दें कि हिंदू नववर्ष हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। 

इस वर्ष नए विक्रम संवत् का नाम सिद्धार्थी संवत् होगा। इसमें राजा और मंत्री दोनों ही सूर्यदेव होंगे। नया हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् सिंह लग्न में प्रारंभ होगा। इस बार संवत् के आरंभ में दुर्लभ संयोग का निर्माण होगा। जिसमें सूर्य और चंद्रमा दोनों ही मीन राशि में संचरण करेंगे। इससे साथ ही सूर्य, चंद्रमा, शनि, बुध और राहु की युति भी नए विक्रम संवत में बनने जा रही है। इसके अलावा ग्रहों के योग से बुधादित्य और मालव्य राजयोग भी बनेगा। नया विक्रम संवत् कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है और अचानक धन लाभ और सफलता प्राप्ति के योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नया हिंदू नवर्ष विक्रम संवत् 2082 बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित हो सकता है। इस वर्ष लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। इस वर्ष नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने के अच्छे योग बन रहे हैं और प्रमोशन-वेतनवृद्धि के भी योग हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे संकेत हैं। जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उन्हें अच्छा धन लाभ और मुनाफा हासिल हो सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

Chandra Grahan 2025: 14 मार्च को चंद्र ग्रहण, जानें मेष से लेकर मीन राशि के लोगों पर क्या होगा प्रभाव


 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए आने वाला हिंदू नववर्ष बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। हिंदू नववर्ष के शुरुआत होने से पहले शनि के गोचर करने से मकर राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। इस तरह के कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। कामयाब आपके कदम चूमेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्दि होगी। आय के नए-नए स्त्रोत आपको मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति और संतान की तरफ से शुभ सूचनाएं मिल सकती है। धन की प्राप्ति होने से पहले के मुकाबले आपकी जीवनशैली में सुधार देखने को मिलेगा। 

Holi 2025: अपनी राशि के अनुसार चुनें होली के रंग, मिलेगी सफलता और आएगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए नया हिंदू नववर्ष बहुत ही अच्छा और अनुकूल साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आकस्मिक धन लाभ के अवसरों में बढ़ोत्तरी होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना पूरे कार्यक्षेत्र में जिससे आपका दबदबा बढ़ेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। करियर में उन्नति के नए-नए अवसर आपको मिलेंगे। इस वर्ष हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् में आपको जमीन और प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। धन की बचत करने में कामयाबी मिलेगी। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें