होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का प्रतीक भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। प्रत्येक राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो व्यक्ति के स्वभाव, ऊर्जा और भाग्य को नियंत्रित करता है। यदि होली के रंगों का चयन राशि के स्वामी ग्रह के अनुसार किया जाए, तो यह जीवन में सफलता, उन्नति और सुख-समृद्धि ला सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं, जो साहस और ऊर्जा के प्रतीक हैं। इस राशि के जातकों को होली पर लाल, नारंगी, गुलाबी और पीले रंगों का प्रयोग करना चाहिए। ये रंग आत्मविश्वास बढ़ाने, साहस को मजबूत करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है, जो प्रेम, सौंदर्य और समृद्धि का कारक है। इस राशि के लिए हरा, गुलाबी, सफेद और नीला रंग शुभ रहेगा। ये रंग आर्थिक उन्नति, मानसिक शांति, आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं।
4 of 13
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध ग्रह के स्वामित्त वाली मिथुन राशि के जातकों को हरा, पीला, आसमानी और हल्का नीला रंग प्रयोग करना चाहिए। ये रंग व्यापार में सफलता, सकारात्मक ऊर्जा और संचार क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन और भावनाओं को नियंत्रित करते हैं। इस राशि के लिए सफेद, सिल्वर, हल्का नीला और गुलाबी रंग शुभ रहेगा। ये रंग मानसिक शांति, सौम्यता, प्रेम और आत्मीयता को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि पर सूर्य का शासन होता है, जो आत्मबल, नेतृत्व और सफलता का प्रतीक है। इस राशि के जातकों को सुनहरा, नारंगी, पीला और लाल रंगों से होली खेलनी चाहिए। ये रंग आत्मविश्वास, सौभाग्य और समृद्धि को बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
बुध ग्रह की राशि कन्या के लिए हरा, हल्का भूरा, आसमानी और सफेद रंग शुभ रहेगा। ये रंग आर्थिक स्थिरता, धैर्य, आत्मसंयम और मानसिक स्पष्टता प्रदान करते हैं।
8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
शुक्र ग्रह की तुला राशि के जातकों के लिए गुलाबी, सफेद, हल्का नीला और बैंगनी रंग अनुकूल रहेगा। ये रंग प्रेम, मानसिक संतुलन, संचार क्षमता और आध्यात्मिक उन्नति को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं। इस राशि के लिए लाल, गहरा नीला, बैंगनी और काला रंग शुभ रहेगा। ये रंग जोश, आत्मसंयम, आध्यात्मिक ऊर्जा और नकारात्मकता से रक्षा करने में मदद करते हैं।
10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
बृहस्पति ग्रह के प्रभाव वाली धनु राशि के जातकों को पीला, नारंगी, सुनहरा और गुलाबी रंगों का प्रयोग करना चाहिए। ये रंग सौभाग्य, उत्साह, आत्मबल और प्रेम को बढ़ाते हैं।
11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है, जो कर्म, अनुशासन और धैर्य का प्रतीक है। इस राशि के लिए गहरा नीला, काला, भूरा और सफेद रंग शुभ रहेगा। ये रंग आत्मविश्वास, स्थिरता, धैर्य और मानसिक शांति प्रदान करते हैं।
12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
शनि ग्रह की ही दूसरी राशि कुंभ के लिए बैंगनी, गहरा नीला, ग्रे और हरा रंग उपयुक्त रहेगा। ये रंग आध्यात्मिक उन्नति, संतुलन, नवाचार और आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
मीन राशि
बृहस्पति ग्रह की मीन राशि के जातकों को हल्का पीला, हल्का हरा, सफेद और गुलाबी रंगों का प्रयोग करना चाहिए। ये रंग सकारात्मकता, सौभाग्य, मानसिक शांति और प्रेम को बढ़ाने में मदद करते हैं।