फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य राशिफल 2020: राशि अनुसार जानिए, साल 2020 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य

Fri, 22 Nov 2019 03:01 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 से जानिए नए साल में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य जीवन। हमारा जीवन सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए आवश्यक है हमारी सेहत का अच्छा होना। क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के बगैर सपनों को साकार करना संभव नहीं है। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार वर्ष 2020 का स्वास्थ्य राशिफल (Health horoscope 2020)। 

विज्ञापन

2 of 13
rashi

मेष स्वास्थ्य राशिफल 2020

  • नए वर्ष में आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां रह सकती हैं।

  • मार्च से मई तक का समय सेहत के लिए अच्छा होगा।

  • लेकिन जून से अगस्त तक आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा।

  • इस समय अगर आपको कोई दीर्घकालिक रोग है तो उसमें सुधार हो सकता है।

विज्ञापन

3 of 13
rashi

वृष स्वास्थ्य राशिफल 2020

  • वर्ष 2020 आपकी सेहत के लिए अच्छा है।

  • किंतु छोटी-मोटी तकलीफें होंगी, जो जल्दी ठीक होंगी।

  • इस साल आप मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहेंगे।

  • अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने से आपको उसमें सफलता मिल सकती है।

4 of 13
rashi

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2020

  • यह वर्ष स्वास्थ्य जीवन के लिए सामान्य रहेगा।

  • सेहत के लिहाज से साल की शुरुआत अच्छी रहेगी।

  • लेकिन साल के मध्य भाग में आपको थोड़ा सचेत रहना होगा।

  • अच्छी सेहत के लिए उठाए गए कदम आपके लिए कारगर साबित होंगे।

विज्ञापन

5 of 13
rashi

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2020

  • नए वर्ष में आपको स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

  • स्वास्थ्य पर आपका ख़र्चा भी बढ़ सकता है।

  • इस साल आप टायफाइड, डेंगू, चिकन गुनिया या अन्य प्रकार के बुखार की चपेट में आ सकते हैं।

  • सेहत के लिहाज से वर्ष के आखिरी दो माह अच्छे हैं।

विज्ञापन

6 of 13
rashi

सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2020

  • वर्ष 2020 स्वास्थ्य जीवन के लिए शुभ संकेत कर रहा है।

  • इस वर्ष आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति शुभ होगी।

  • अप्रैल-जुलाई इन दो महीनों में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा।

  • वर्ष के अंत में परिजनों में किसी की सेहत बिगड़ सकती है।

विज्ञापन

7 of 13
rashi

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2020

  • वर्ष 2020 आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

  • अच्छे स्वास्थ्य के कारण आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा।

  • मौसम परिवर्तन के समय छोटी-मोटी स्वास्थ्य तकलीफ हो सकती है।

  • काम में व्यस्तता से मानसिक दबाव रह सकता है।

8 of 13
rashi

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2020

  • नया आपकी सेहत के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

  • इस वर्ष आपको किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

  • लेकिन साल के शुरुआत में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होंगी।

  • इस समय शारीरिक दर्द एवं पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

9 of 13
rashi

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2020

  • स्वास्थ्य जीवन के लिए वर्ष 2020 सामान्य रहेगा।

  • मौसम परिवर्तन के समय आपको सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती हैं।

  • साल के मध्य में आंत से जुड़ी समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए अधिक मसालेदार एवं तली-भुनी चीज़ें न खाएं।

  • स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनी दिनचर्या में योग-प्राणायाम जोड़ सकते हैं। 

10 of 13
rashi

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2020

  • इस वर्ष आपको आपको स्वास्थ के क्षेत्र में मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

  • इस वर्ष आपको मानसिक बेचैनी रह सकती है।

  • ऐसी स्थिति में दैनिक रूप से ध्यान और योग करें।

  • स्वास्थ्य के प्रति किसी तरह की लापरवाही न बरतें।

11 of 13
rashi

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2020

  • इस साल स्वास्थ्य जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम देगा। 

  • इस साल आपकी कोशिश ये रहनी चाहिए कि आलस्य आपके ऊपर हावी न हो।

  • आपको इस वर्ष कमजोरी, थकान का अहसास हो सकता है इसलिए अपने खानपान पर भी ध्यान दें।

  • साल के अंतिम महीनों में आप अच्छी सेहत का आनंद ले सकते हैं।

12 of 13
rashi

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2020

  •  इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

  • क्योंकि इस साल आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

  • खासकर फरवरी से मई के बीच आप बाहर के खाने से परहेज करें।

  • दिनचर्या में सुधार करने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

13 of 13
rashi

मीन स्वास्थ्य राशिफल 2020

  • वर्ष 2020 स्वास्थ्य जीवन के लिए मुधर रहेगा।

  • इस वर्ष सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।

  • लेकिन खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां रह सकती हैं।

  • मई से सितंबर तक आपका मन हल्का रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें