आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को साढ़ेसाती के प्रभाव से व्यवसायिक समस्याएं, वाणी में कटुता और नौकरी में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हरियाली तीज का दिन विशेष फलदायी हो सकता है। इस दिन शिवलिंग पर शहद, गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करें। ये सरल परंतु प्रभावशाली उपाय हैं जो शनि की कठोरता को शांत करते हैं। इससे आपकी कार्यों में रुकावटें दूर हो सकती हैं और आर्थिक मामलों में सुधार देखा जा सकता है। साथ ही आपके व्यक्तिगत व्यवहार में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।