Daily Horoscope, February 20: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। चंद्रमा आज धनु राशि में स्थित है।
पढ़ें, चंद्र राशि पर आधारित 20 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। दिन की शुरुआत ही आपके लिए अच्छे फायदे के साथ हो सकती है। आपको भाग्य के कारण कोई बड़ी परियोजना हाथ में आ सकती है जिससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। परिवार के बुजुर्गों में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान काफी अच्छा रहेगा। शादिशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत जारी रहेगी। दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी और आपको काम में तारीफ मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष राशि
आज का दिन दोपहर तक आपके लिए कमजोर रहेगा। मानसिक तनाव में रहेंगे। कामों में रुकावट आएगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति बदलेगी और आपका भाग्य प्रबल हो जाएगा जिसकी वजह से आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दूर की यात्रा का लाभ मिलेगा। लंबी यात्राएं आपके भाग्य को बढ़ाएंगी और आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहने की उम्मीद है लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन दोपहर बाद आपके मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। धन की कमी हो सकती है और स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। भाग्य में थोड़ी कमी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि
आपकी राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक परिस्थितियां बड़ी विकट रह सकती हैं। आपका स्वास्थ्य भी खराब होगा। खर्चे भी काफी होंगे। किसी से लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है लेकिन दोपहर बाद दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के प्रति आपकी सोच बढ़िया होगी। आपकी सेहत में भी सुधार आएगा। काम के सिलसिले में आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी मेहनत आपके लिए कारगर साबित होगी। प्रेम जीवन के लिये दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी मनोरंजक यात्रा पर अपने प्रिय के साथ जा सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि
आपके लिए आज का दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। यदि आप विद्यार्थी है तो पढ़ाई में मन लगेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिए भी दिन बढ़िया रहने वाला है। उनसे आपका प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर थह सकता है क्योंकि आपका मन अलग रहेगा और आपका काम में मन नहीं लगेगा जीससे दिक्कत आ सकती हैं। दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है लेकिन वाद-विवाद में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि
आपकी राशि के लिए आज का दिन दोपहर तक बहुत बढ़िया रहेगा। उसके बाद थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी ठीक होगा जिससे आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन दोपहर बाद से आपका मन किसी अनावश्यक भय से परेशान रहेगा। आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में आप ओर से अपनी मेहनत जारी रखें।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। दोपहर तक आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। यह यात्रा आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं होगी इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। परिवार के छोटों से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं लेकिन दोपहर बाद स्थिति में थोड़ा बदलाव होगा। आपको परिवार में ध्यान देना पड़ेगा। घरेलू खर्च होंगे। आपके परिवार में आपकी मां से आपके संबंधों पर विशेष रूप से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान ठीक-ठाक रहेगा और दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अपने दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। काम के सिलसिले में दिन ठीक रहेगा।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि
आज आपके परिवार के लोगों में एकजुटता की कमी देखने को मिल सकती है और इससे परिवार को अशांति का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा किसी विशेष उद्देश्य के लिए होगी इसलिए सोच समझकर उसकी पूरी तैयारी से जाएं। काम के सिलसिले में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा जिसकी वजह से आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आप अपने प्रिय के साथ अपने रोमांस को बढ़ाएंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा और आपका जीवन साथी काफी खुश रहेगा जिससे आपको भी खुशी होगी।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु राशि
आपके लिए आज का दिन कुछ नया करने को कह रहा है इसलिए अपने काम पर पूरा ध्यान लगाएं और अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। आज आप बीमार पड़ सकते हैं। दोपहर बाद आपको सेहत में कुछ गिरावट महसूस होगी इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। किसी से बुरा ना बोलें। परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन संतुलन में रहने वाला है लेकिन आपका प्रिय आपसे अपने मन की बात जरूर कहेगा और वह आपको गुस्सा भी दिला सकती है। काम के सिलसिले में अपने साथ काम करने वाले लोगों से बनाकर रखना आपको फायदा देगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर राशि
आपके लिए आज का दिन खर्चों में बढ़ोतरी वाला साबित होगा। आपके खर्चे काफी रहेंगे और आप मानसिक तनाव में भी दिखाई देंगे लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी और खर्चों में गिरावट आएगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव तो रहेगा लेकिन काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आप काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपने किसी करीबी से आपको अच्छा लाभ मिलेगा ।पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले में कुछ खर्च करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन के दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद प्यार बरकरार रहेगा।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि
आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा लेकिन दोपहर बाद खर्चे बढ़ने लगेंगे और आमदनी में कुछ गिरावट आएगी जिससे आपको मानसिक तनाव भी महसूस होगा। इसन खर्चों पर ध्यान देना आप की सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। आपकी इनकम में कमी ज्यादा नहीं होगी और आपको कुछ अच्छे फायदे के सौदे भी हाथ लगेंगे। प्रेम जीवन के लिए आज से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थितियां आपके पक्ष में होंगी और रिश्ता बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
आपके लिए आज का दिन काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत का दिन है। अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं तो अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल आपको अपनी ओर खींचेगा। खर्चे भी होंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।