भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाला हरतालिका तीज व्रत इस साल 26 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा। आप अपने प्रियजनों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं देने के लिए इन चुनिंदा मैसेज और कोट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं 2025
- फोटो : Amar Ujala
Hartalika Teej Wishes in Hindi: हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ और पावन पर्व है, जिसे विशेष रूप से सुहागिन महिलाएं श्रद्धा से मनाती हैं। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाला यह व्रत 2025 में 26 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति स्वरूप में प्राप्त किया था। तभी से यह व्रत वैवाहिक जीवन की पवित्रता और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
सुहागिन स्त्रियां इस दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत का पालन करती हैं। हरतालिका तीज पर महिलाएं सजधज कर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती हैं तथा व्रत कथा का श्रवण करती हैं। साथ ही इस दिन एक दूसरे को शुभकामनाएं देती हैं। आप अपने प्रियजनों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं देने के लिए इन चुनिंदा मैसेज और कोट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं 2025
- फोटो : Amar Ujala
हरतालिका तीज की आपको ढेरों बधाई
जगमगाती पारिवारिक खुशियां फिर से गुनगुनाईं
गौरी-शंकर का बना रहे आप पर असीम आशीर्वाद
हमेशा घर में देती रहे प्यार की किलकारी सुनाई
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
विज्ञापन
7 of 11
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं 2025
- फोटो : Amar Ujala
सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं