आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
अक्तूबर माह में गुरु का 12 वर्षों के बाद आपकी ही राशि में रहते हुए वक्री होना बहुत ही फायदेमंद होने जा रहा है। गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होंगे। इस तरह से गुरु का शुभ प्रभाव आपके शरीर और व्यक्तित्व में होगा। आपका समाज में मान-सम्मान और कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको अच्छा धन लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। आपकी आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव चाहते हैं उन्हें नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है। वैवाहि जीवन अच्छा रहेगा। साथी संग आने वाला समय सुखमय रहेगा।