फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गुरु की टेढ़ी चाल: देवगुरु बृहस्पति हुए वक्री, जानें सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर

Sun, 20 Jun 2021 10:29 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
गुरु को शुभता, सत्यता, न्याय, सद्गुण व सुख देने वाला ग्रह माना गया है। - फोटो : अमर उजाला
देवगुरु बृहस्पति आज रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करते हुए वक्री हो रहे हैं। वक्री अवस्था में ही भ्रमण करते हुए ये इसी वर्ष 14 सितंबर को दोपहर 2 बजकर बजकर 28 मिनट पर अपनी नीच राशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इनके वक्री अथवा मार्गी अवस्था में गोचर करने का पृथ्वी वासियों पर सीधा असर दिखाई पड़ता है। ये जिनकी जन्मकुंडली के अशुभ भाव में होंगे उन्हें कुछ अधिक परेशान करेंगे और जिनके शुभ भाव में गोचर कर रहे हैं उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं। सभी राशियों पर इनके वक्री होने का प्रभाव कैसा पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से लाभ भाव में गोचर कर रहे बृहस्पति के वक्री होने के फलस्वरूप आय के स्रोत में कमी आएगी किंतु, संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद न होने दें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव आपके लिए शुभ ही रहेगा। नौकरी में आकस्मिक परिवर्तन और पदोन्नति का योग बनाएंगे। काफी दिनों का प्रतीक्षित पड़ा हुआ कार्य संपन्न होगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित किसी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा किंतु, कहीं न कहीं कार्य बाधा का भी सामना करना पड़ेगा हताश न हो संयम से काम लेंगे तो सफलता अधिक मिलेगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में वक्री अवस्था में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहें। जमीन जायदाद से संबंधित विवाद भी लंबित पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद से दूर ही रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझायें। इन सबके बावजूद मान-सम्मान की वृद्धि होगी और सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से सप्तम भाव में वक्री वृहस्पति मिश्रित फल प्रदान करेंगे। हो सकता है कि दांपत्य जीवन में कुछ कटुता बढ़े किंतु, शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कोई भी नया कार्य-व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर लाभदायक ही रहेंगे। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी जिन्हें पहचान पाना आपके लिए आसान नहीं रहेगा। इस अवधि में किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया है वापस मिलने में संदेह रहेगा। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए वक्री गुरु का प्रभाव अच्छा ही रहेगा किंतु. यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको पढ़ाई के प्रति अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग के योग।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए वक्री गुरु पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति बढ़ा सकते हैं इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का हल निकलेगा। वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। शीर्ष नेतृत्व से भी सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन का प्रयास कर रहे हो तो सफल रहेंगे।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गुरु का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म एवं आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में दान पुण्य करेंगे। परिवार में कलह तथा अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए वृहस्पति आर्थिक रूप से काफी मदद करेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा और दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। मकान अथवा वाहन के क्रय का योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान दें। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रखे रहेंगे, योजनाओं को भी गोपनीय रखें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि में ही गोचर कर रहे वक्री बृहस्पति काफी उतार-चढ़ाव लाएंगे। किसी न किसी कारण से मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक कलह बढ़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान दें। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में अच्छी सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। धर्म एवं आध्यात्मिक के प्रति रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहे वक्री गुरु परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भागदौड़ एवं स्वास्थ्य पर अधिक खर्च होगा जिसके फलस्वरूप आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में टेंडर आदि का आवेदन कर रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। धार्मिक ट्रस्टों तथा मंदिरों में दान पुण्य करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें