Guru Vakri 2025 In Kark Rashi: नवग्रहों में देवगुरु बृहस्पति को विशेष दर्जा प्राप्त है और वह धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह हैं। वर्तमान में गुरु कर्क में विराजमान है, जो चंद्रमा की राशि हैं। ज्योतिष में गुरु-चंद्रमा में मित्रता का भाव माना गया है।
Guru Vakri 2025 In Kark Rashi: नवग्रहों में देवगुरु बृहस्पति को विशेष दर्जा प्राप्त है और वह धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह हैं। वर्तमान में गुरु कर्क में विराजमान है, जो चंद्रमा की राशि हैं। ज्योतिष में गुरु-चंद्रमा में मित्रता का भाव माना गया है। साथ ही दोनों ग्रहों की युति गजकेसरी जैसे कल्याणकारी योग का निर्माण करती है, जिसे सुख-सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में गुरु कर्क में गोचर करते हुए कई राशियों पर अपनी कृपा बरसा रहें है। लेकिन जल्द देवगुरु बृहस्पति इस राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वह 11 नवंबर को कर्क में वक्री होंगे और 5 दिसंबर 2025 तक भी इसी अवस्था में बने रहेंगे। गुरु की इस गति का विशेष प्रभाव इन 3 राशियों पर दिखाई दे सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी रहने वाला है। आपके अटके काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नए मौकों की प्राप्ति संभव है।
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी रहने वाला है। आपके अटके काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नए मौकों की प्राप्ति संभव है। यदि संतान के करियर को लेकर परेशान थे, तो आपको राहत मिल सकती हैं। हालांकि, छात्रों के लिए तरक्की के द्वार भी खुल सकते हैं। सभी कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा और लॉटरी जैसी गतिविधियों से भी अचानक लाभ संभव है। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती नजर आएंगी। कुल मिलाकर आर्थिक रूप से भी यह समय लाभकारी रहेगा। सेहत में भी सुधार महसूस करेंगे।
सिंगल लोगों को निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आय के एक से अधिक स्रोत खुलेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का वाहन लेने का सपना पूरा होता नजर आएगा। आपको निवेश के क्षेत्र में धन प्राप्ति के साथ नए अवसर भी मिलेंगे। संपत्ति क्रय या व्यापार विस्तार के लिए यह एक उत्तम काल साबित होगा। जो लोग लंबे समय से कॉलेज या नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा। कार्य से जुड़ी यात्राएं भी सफल होती नजर आएंगी। कन्या राशि वालों का वैवाहिक जीवन मधुरमय बनेगा और सिंगल लोगों को निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आय के एक से अधिक स्रोत खुलेंगे।
आपकी वाहन लेने की कामना पूरी होगी। इस समय विवाह के योग भी बन सकते हैं। गुरु की कृपा से कोई बड़ा काम सफल हो जाएगा।
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के लिए समय आर्थिक उन्नति का संकेत दे रहा है। समाज में अपनी अलग पहचान बनाएंगे और कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और समझदारी बढ़ने से आप कुछ अहम फैसले लेने में कामयाब रहेंगे। करियर में तरक्की और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ने से अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे और भाग्य का साथ भी बना रहेगा। आपकी वाहन लेने की कामना पूरी होगी। इस समय विवाह के योग भी बन सकते हैं। गुरु की कृपा से कोई बड़ा काम सफल हो जाएगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।