फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Vakri 2023: 4 सितंबर से गुरु ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Tue, 29 Aug 2023 06:51 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
guru vakri 2023:वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार गुरु की द्दष्टि सभी ग्रहों में सबसे शुभ और फलदायी माने जाने वाली होती है। - फोटो : अमर उजाला
Guru Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। इसके अलावा ग्रह मार्गी और वक्री चाल से चलते हुए भी अपना स्थान परिवर्तन करते हैं। जब भी ग्रहों का राशि परिवर्तन या चाल में बदलाव होता है तो सभी राशि के जातकों के ऊपर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शुभ और सात्विक ग्रह माना जाता है। गुरु ग्रह को वैभव, ज्ञान, शिक्षा, ऐश्वर्य और समृद्धि  का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब भी गुरु ग्रह अपनी चाल में बदलाव करते हैं इसका व्यापक प्रभाव व्यक्तियों के जीवन पर जरूर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 4 सितंबर 2023 को वक्री होने जा रहे हैं। गुरु के वक्री होने से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव जरूर पड़ेगा। गुरु ग्रह के मेष राशि में रहते हुए वक्री होना कुछ राशि के जातकों को धन का लाभ, करियर में तरक्की और कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
4 सितंबर को ज्ञान और वैभव प्रदान करने वाले गुरु ग्रह का वक्री होना कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा संकेत माना जा रहा है। लाभ के बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव में वक्री होंगे ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आपसी संबंधों में पहले के मुकाबले अच्छा परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिन लोगों को नौकरी की तलाश है उन्हें नौकरी के कई अवसरों की प्राप्ति होगी। कारोबारियों को उनके काम से अच्छा मुनाफा हो सकता है। धन का संचय होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी।

Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना बहुत ही शुभ फलदायी होने जा रहा है। बिगड़े हुए कार्यों अब जल्द ही पूरे होंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। आपके द्वारा बनाई गई योजना अवश्य ही सफल होगी। नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं वहीं जो लोग पहले से नौकरी में हैं उन्हे प्रमोशन भी मिल सकता है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए उन्हें कुछ शानदार लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना किसी वरदान से कम नहीं है। गुरु ग्रह आपकी राशि से धन भाव में वक्री हो रहे हैं। आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। कई जगहों से धन की प्राप्ति होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें