Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यदि आप प्रेम संबंधो को अब बोझ समझने लगे हैं उन्हें संभालने में सक्षम नही है तब बेहतर यही है कि आपको अपना अलग रास्ता पकड़ लेना चाहिए । एक-दूसरे को ढोने की बजाए आप दोनों अपना रास्ता नापें। आपके जीवन का जो अध्याय चल रहा है उसे खतम करें और अन्य कोई पन्ना जीवन का पलटें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जो हालात अभी बने हुए हैं या जो परिस्थितियां आपने खुद बनाई हुई हैं वो वैसी नहीं है जैसा कि आप देखना चाह रहे हैं। आपकी अपनी एक अलग सोच है और आप उसी को हकीकत क्यूं समझ रहे हैं! अपनी सोच में थोडा परिवर्तन लाएं और प्रेमी का पक्ष भी जानने का प्रयास करें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पीछे मुड़कर देखने से आपको केवल अपनी गलती का अहसास भर हो सकता है लेकिन बीते समय को आप कभी लौटा नहीं सकते हैं। आप पिछले समय को भूलकर आज को देखें कि आज क्या स्थिति है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप प्रेमी जीवन में कुछ बदलाव का सोच सकते हैं। आज आप प्रेमी के साथ बातों ही बातों में सारी दुनिया घूम आएंगे। बातें ही सही लेकिन आपको एक सुखद अहसास की अनुभूति होगी। आज उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने प्रेम संबधों को आप एक नये अंदाज में देखेगें और प्रेम का यह नया रुप देखकर आपको अच्छा लगेगा । आप तरोताजा और प्रफ़ुल्लित नजर आएंगे। खुद को जन्नत की सैर से कम नहीं पाएंगे और आपका प्रेमी भी आपको आज कुछ खास व भिन्न नजर आ सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप प्रेमी से मुलाकात कर सकते हैं और सारे गिले शिकवे भुलाकर फ़िर से एक होने की पहल कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक स्थान पर भगवान का धन्यवाद देने भी जा सकते हैं कि सब पहले सा सामान्य हो गया है। फ़िर भी आप दोनों को एक-दूसरे से वायदा अवश्य करना चाहिए।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज के दिन की ऊर्जा आप दोनों बेकार कर सकते हैं, ऐसा फ़िजूल की बातों पर बहस करने से हो सकता है। छुट्टी का दिन है और नहीं भी तब कुछ समय एक-दूसरे के लिए निकालें व जीवन का लुत्फ़ उठाएं। बहस करने से किसी बात का कोई समाधान कभी नहीं निकला है और आगे भी नहीं निकलेगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जो प्रेमी युगल विवाह लायक हो चुके हैं उन्हें अपने विवाह की बात अपने परिवार में कर लेनी चाहिये कहीं बाद में बहुत देर ना हो जाए। यदि कोई सकारात्मक उत्तर आपको परिवार वालों की ओर से नहीं मिल पा रहा है तब आपको तुरंत ही कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं करनी चाहिए। उचित समय का इंतजार करना आपके लिए ज्यादा अच्छा विकल्प होगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपके लिए दिन उचित नहीं कहा जा सकता है। आप अपना एक मजबूत पहलू रखने का प्रयास करें और किसी अन्य की बात में आकर अपने पैरों पर कुल्हाडी ना मारें। आप अति शीघ्रता से प्रतिक्रिया जाहिर कर देते हैं जो कि आपके प्रेम संबंधों के लिए बेहतर नहीं है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): यदि आप किसी को पसंद करते है और आपको आज मौका मिलता है अपनी बात कहने का तब आपको तुरंत ही बिना किसी झिझक के कह देना चाहिए। जब तक कहेगें नहीं तब तक मन की बात दूसरे तक पहुंचेगी कैसे? उसका उत्तर अगर सकारात्मक नहीं है तब आपको निराश नहीं होना चाहिए।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यदि आप कोई भी बात करते हैं तब उसे ऐसे ही ना कह डाला करें। कहने से पहले सोच भी लिया करें और याद भी रखा करें कि आपने क्या कहा है। जो व्यक्ति आपके जीवन में बना हुआ है वह आपके लायक है भी या नहीं , यह अगर अभी नहीं जांचा है तो अब भी देर नहीं हुई है, एक बार जांच लें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज प्रेमी से मिलन का दिन पहले से सुनिश्चित था लेकिन किन्हीं कारणो से यह रद्द हो सकता है। इससे आपका प्रेमी आपसे बहुत खफ़ा हो सकता है। शायद वह आपका फ़ोन भी ना उठाए।