विद्यार्थियों के लिए भी यह समय रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का यह गोचर बेहद अनुकूल रहने वाला है। चूंकि गुरु आपकी कुंडली के चौथे भाव में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए यह समय घर-परिवार, सुख-सुविधाओं और स्थिरता के लिहाज़ से विशेष लाभकारी रहेगा। जीवन में आराम और विलासिता की चीज़ों में बढ़ोतरी हो सकती है, जैसे वाहन, प्रॉपर्टी या घर से जुड़ी कोई बड़ी ख़रीद। माता-पिता के साथ संबंध मज़बूत होंगे और पारिवारिक वातावरण में संतुलन व शांति बनी रहेगी। समाज में आपकी छवि निखरेगी, लोग आपको अधिक सम्मान देने लगेंगे। कला, डिज़ाइन या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने टैलेंट से कमाई करने के नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा।