फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Shukra Kendra Yog: 3 नवंबर से गुरु-शुक्र का केंद्र योग बनाएगा चमत्कार, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Sat, 01 Nov 2025 02:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Shukra Kendra Yog:   शुक्र 03 नवंबर को अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कारण मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही शुक्र और गुरु के संयोग से केंद्र योग द्दष्टि का निर्माण होगा।
विज्ञापन
1 of 4
गुरु-शुक्र के संयोग से बना केंद्र योग - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, सुख, वैभव, सुंदरता, प्रेम-आर्कषण, भोग-विलास और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कई तरह के योगों का निर्माण होता है और सभी 12 राशियों के जातकों पर विशेष असर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र 03 नवंबर को अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कारण मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही शुक्र और गुरु के संयोग से केंद्र योग द्दष्टि का निर्माण होगा। आइए जानते हैं गुरु-शुक्र के संयोग से बना केंद्र योग किन-किन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा।

Mangal Gochar 2025 : सेनापति मंगल करेंगे जबरदस्त धमाल, 180 दिनों में बदलकर रख देंगे इन राशियों की किस्मत


 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए केंद्र द्दष्टि योग बहुत ही खास रहने वाला होगा। आपकी राशि में गुरु तीसरे और शुक्र सातवें भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में आपको अच्छा लाभ मिलेगा और यह फायदा आपके लोगों से मिलने-जुलने से होगा। छोटी यात्राओं का संयोग है। आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। आपका धर्म और आध्यात्य की तरफ रूझान बढ़ेगा। करियर में आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। जो लोग विदेश के कार्यों से जुड़े हुए है उनका अच्छा लाभ मिल सकता है। 

Mangal Gochar 2025: 18 महीने बाद मंगल का बड़ा परिवर्तन, गुरु के घर में प्रवेश से इन राशियों पर बरसेगा भाग्य

विज्ञापन

3 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र केंद्र योग बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी राशि से शुक्र पंचम और गुरु दूसरे भाव में मौजूद हैं। ऐसे में आपको अच्छा खासा धन लाभ प्राप्त होता है। आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत का फल आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा का प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको व्यापार में निवेश से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। इससे साथ आपको पुराने वाद-विवादों से छुटकारा मिलता हुआ दिखाई देगा। 

Monthly Horoscope November: नवंबर का मासिक राशिफल, कई राशियों की होगी बल्ले-बल्ले और चमकेगा भाग्य

विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु पंचम और शुक्र आठवें भाव में विराजमान होंगे। ऐसे गुरु-शुक्र के संयोग से मीन राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आपको इस दौरान पैतृक संपत्ति और किसी पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा।  नौकरीपेशा जातकों के जीवन में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी और भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत आपके सामने होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें