फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु करेंगे अश्लेषा नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर , इन राशियों को बनेंगे अचानक धन प्राप्ति के योग

Tue, 01 Sep 2026 02:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

3 सितंबर को गुरु अश्लेषा नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ और कार्यो में सफलता प्राप्ति के योग हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala
देवगुरु बृहस्पति 3 सितंबर को अश्लेषा नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। पंचांग गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति जो भाग्य और धन आदि के कारक ग्रह हैं 3 सितंबर को शाम 07 बजकर 2 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करेंगे जो इस नक्षत्र पद में 20 सितंबर तक रहेंगे फिर इसके बाद तीसरे पद में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के नक्षत्र पद परिवर्तन से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। लेकिन इस दौरान तीन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का अश्लेषा नक्षत्र के दूसरे पद में जाना बहुत ही सकारात्मक असर डाल सकता है। आपको बता हैं कि मकर राशि वालों के लिए गुरु बारहवें भाव और तीसरे भाव के स्वामी होकर आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे ऐसे में इस राशि के जातकों को जीवन में कई तरह के महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। इस दौरन मकर राशि वालों की बौद्धिक क्षमता में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में इजाफा हो सकता है। इस दौरान आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर परिणाम प्राप्ति हो सकते हैं। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। जीवन में कई तरह के सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु का अश्लेष नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करना बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी राशि से गुरु का गोचर दशम भाव में है जो नौकरी और कारोबार से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आने वाले समय में तुला राशि के जातकों को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और नौकरी में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। जो काम लंबे समय से रुका हुआ था वह पूरा हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में जाना बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। जो लोग जमीन, मकान में निवेश के इच्छुक हैं उनको सफलता मिल सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत देखने को मिल सकते हैं। 

1 सितंबर का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा खास, नवपंचम और लाभ दृष्टि योग से मिलेगा धन-करियर में लाभ
विज्ञापन

4 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का अश्लेषा नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करना बहुत ही अच्छा, शुभ और सफलता से भरपूर रहेगा। सिंह राशि वालों के लिए गुरु का गोचर कुंडली के 12वें भाव में होगा, जिससे आपको विदेशों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकता है। इस दौरान आपको विदेशों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे और लंबे से समय से जो काम रुका हुआ था उसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है। जो लोग प्रॉपर्टी के कामों में हैं उनको अच्छा लाभ मिल सकता है। अचानक से धन प्राप्ति और कोई बड़ी सफलता प्राप्ति के योग हैं। 

सितंबर में इन 3 राशि वालों पर बढ़ेगा परेशानियों का दबाव, नौकरी-सेहत सहित धन के मामले में बरतें सावधानी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें