फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मेष और धनु राशि वालों के रिश्तों में रहेगी प्रगाढ़ता, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 28 Mar 2025 05:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: 28 मार्च  का दिन प्यार के मामले में उम्मीदों और नए अहसासों से भरा रहेगा। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो उसे और मजबूत करने का अवसर मिलेगा। सिंगल्स के लिए भी दिन रोमांचक हो सकता है। तो दिल खोलकर जीएं और अपने इमोशन्स को एक्सप्रेस करने से न डरें आज का दिन प्यार और रिश्तों में कुछ नई उम्मीदें और अहसास लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए यह दिन कैसा रहेगा। 
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 28 March 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन रोमांटिक और खुशनुमा रहेगा। यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो पार्टनर के साथ खास पल बिताने का मौका मिलेगा। किसी गलतफहमी को दूर करने का भी समय है। किसी नए इंसान से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर आपके दिल के करीब आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):रिश्ते में स्थिरता और सुरक्षा महसूस होगी। यदि आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सोच रहे हैं, तो यह दिन चर्चा के लिए अच्छा है। पुरानी दोस्ती, प्यार में बदल सकती है। परिवार से कोई शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पार्टनर के साथ अच्छी बातचीत होगी, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। कोई पुरानी बात सामने आ सकती है, लेकिन इसे प्यार से सुलझाने की जरूरत होगी। सोशल मीडिया या किसी पार्टी में दिलचस्प कनेक्शन बन सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर को लेकर इमोशनल महसूस करेंगे। किसी पुरानी गलती का एहसास हो सकता है, जिससे आपको चीजें सुधारने का मौका मिलेगा। परिवार या दोस्तों के ज़रिए कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपका आत्मविश्वास आज आपके रिलेशनशिप में नयापन लाएगा। अगर किसी से नाराजगी है तो बातचीत से हल निकाल सकते हैं। कार्यस्थल या जिम जैसी जगहों पर किसी से आकर्षण महसूस हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पार्टनर के साथ छोटी यात्रा या डिनर डेट की योजना बना सकते हैं। इससे रिश्ते में रोमांस लौटेगा।दोस्तों के ग्रुप में कोई स्पेशल इंसान मिल सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने साथी की भावनाओं को बेहतर समझेंगे। छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना सीखें, तभी रिश्ता आगे बढ़ेगा। किसी सामाजिक इवेंट में किसी से जुड़ने का मौका मिलेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्तों में गहराई लाने के लिए आज खुलकर बातचीत करें। यदि कोई कन्फ्यूजन है तो उसे दूर करने का यह सही समय है। किसी नए इंसान से मुलाकात हो सकती है, जो आपको रोमांटिक रूप से आकर्षित कर सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज रोमांस और मस्ती से भरा दिन रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ नया करने का मन करेगा, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। ट्रैवलिंग के दौरान किसी खास से मुलाकात हो सकती है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज रिश्ते में गंभीरता और ईमानदारी जरूरी होगी। यदि कोई बात परेशान कर रही है, तो उसे शांति से सुलझाएं। वर्कप्लेस पर किसी से नज़दीकी बढ़ सकती है, लेकिन जल्दबाजी न करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने का समय आ सकता है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात नए रिश्ते की शुरुआत कर सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन भावनात्मक रूप से संतुलित रहने की जरूरत है। पार्टनर के साथ कोई नई एक्टिविटी ट्राई करें, जिससे रिश्ते में रोमांच बना रहेगा। कला, संगीत या किसी इवेंट में नए प्यार से मुलाकात हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें