फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु-मंगल के दुर्लभ संयोग से इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा परिवर्तन, पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव

Tue, 25 Aug 2026 02:34 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

18 सितंबर 2026 को गुरु और मंगल की युति होने वाली है जिससे कई राशियों को अच्छा लाभ आने वाले दिनों में मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
गुरु मंगल युति - फोटो : अमरउजाला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई तरह के दुर्लभ संयोग समय-समय पर बनते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को कर्क राशि में मंगल-गुरु का दुर्लभ संयोग बनेगा। ज्योतिष में मंगल और गुरु दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। कर्क राशि में मंगल और गुरु की युति का प्रभाव कई राशियों के जीवन में देखने को मिल सकता है। पंचांग के अनुसार, मंगल ग्रह 18 सितंबर को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं। इन दोनों ही ग्रहों की युति 29 अक्तूबर तक बनी रहेगी। ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, भूमि और संपत्ति आदि का कारक ग्रह माना जाता है, वहीं गुरु ज्ञान, धन, समृद्धि और भाग्य के कारक ग्रह होते हैं। आइए जानते हैं गुरु-मंगल के दुर्लभ संयोग किन राशियों को लाभ मिलेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि वालों पर मंगल-गुरु का संयोग बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होता है। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारी और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। जो लोग व्यापार में हैं उनको कोई अच्छी और नई डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बनेंगे। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए मंगल-गुरु की युति से करियर-कारोबार में नए नई दिशा लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत और क्षमता की सराहना होगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं। व्यापार में निवेश करने का लाभ आपको आने वाले दिनों में बनेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग हैं। 

Shukra Rashi Parivartan: शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

4 of 5
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए गुरु और मंगल की युति का संयोग भाग्य में बदलाव लाने वाला माना जा सकता है। नौकरी-व्यापार में इस दौरान तरक्की के नए-नए मौके खुल सकते हैं। निवेश संबंधी योजना में आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भविष्य में कोई बड़ी योजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है। 

Mangal Gochar 2026: मंगल की चाल से इन राशि वालों के जीवन में होगी हलचल, नौकरी और सेहत को लेकर रहेंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल-गुरु का संयोग आपके करियर और आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरी करने वालों को इस दौरान कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कारोबार में आपकी योजना सफल हो सकती है। धन-संपत्ति के मामले में आपको बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे। परिवार संग बेहतर समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। किसी तरह के कानूनी मामले में आपकी जीत हो सकती है। 

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें