फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2023: आज से देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में करेंगे प्रवेश, जानिए राशियों पर प्रभाव और उपाय

Sat, 22 Apr 2023 06:51 AM IST
विनोद शुक्ला आशुतोष चावला, ज्योतिष विशेषज्ञ, आर्ट ऑफ लिविंग
विज्ञापन
1 of 13
Guru Gochar 2023: 22 अप्रैल से मेष राशि में गुरु-चांडाल योग बन रहा है - फोटो : अमर उजाला
Guru Gochar 2023: 22 अप्रैल, 2023 को अक्षय तृतीया के दिन दशक की सबसे महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाओं में से एक उस समय घटेगी, जब बृहस्पति मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति प्रत्येक वर्ष राशि परिवर्तन करते हैं और मेष से मीन राशि तक 12 वर्षों में अपना चक्र पूरा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आप जो भी नया कार्य आरंभ करेंगे, वह नष्ट नहीं होगा, दीर्घकाल तक बना रहेगा। 22 अप्रैल, 2023 से एक नए चक्र में प्रवेश करके बृहस्पति अपना आशीर्वाद देंगे।

हर चार साल में बृहस्पति एक ऐसे बिंदु पर आते हैं जब वह गंडांत से होकर गुजरते हैं। गंडांत वह स्थान है जहां जल और अग्नि राशियों का मिलन होता है। इस वर्ष यह, मीन जल राशि और मेष अग्नि राशि में से गुजरेंगे। जब भी बृहस्पति इस बिंदु से होकर गुजरते हैं तो व्यक्ति अपने जीवन के किसी न किसी क्षेत्र में विशेष रूप से पहले दो या तीन महीनों में निराश, असंतुष्ट महसूस करता है और अक्सर गलत निर्णय ले लेता है और कुछ ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हो सकता है जो उसकी उन्नति में सहायक नहीं है। लेकिन गंडान्त में भ्रमण करते हुए बृहस्पति जो भी घाव देता है, बृहस्पति के मेष राशि में आते ही वह ठीक होने लगता है। यह अश्विनी नक्षत्र से शुरू होता है और इस नक्षत्र में यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्तर पर बहुत आरोग्य प्रदान करता है, इसलिए यदि आप विशेष रूप से पिछले कुछ महीनों से बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं, तो यह अब एक अच्छा समय है और आप उपचार पाएंगे। आपकी स्मृति पर अंकित ये सभी कठिनाइयां और नकारात्मक अनुभव अब आपको छोड़ देंगे। आइए जानते हैं कि यह गोचर प्रत्येक राशि के लिए क्या बदलाव लेकर आएगा। यह विश्लेषण आपकी चंद्र राशि या आपके लग्न पर आधारित है, आपको जो भी समुचित प्रतीत होता हो।
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष:
- गुरु की दृष्टि आपके पंचम और नवम भाव पर पड़ेगी। मेष राशि के लोग पिछले एक साल से काफी अनिश्चितता, भय, संदेह और नकारात्मकता से गुजर रहे हैं। बृहस्पति के आने से चीजें बेहतर होने वाली हैं, हालांकि सितंबर और अक्टूबर के बाद ही राहु के आपकी राशि से बाहर जाने पर नकारात्मक चीजें पूरी तरह से कम हो जाएंगी। साथ ही बहुत लंबे समय से जिस चीज का इंतजार था या कार्य में देरी हो रही थी वह अब होने लगेगा।
 - किसी कॉलेज, पाठ्यक्रम, या किसी नए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अच्छा समय है और सफलता मिलेगी।
 - सन्तान प्राप्ति के लिए अगले एक साल में बहुत अच्छा समय है।
 - आप अपने मार्ग दर्शक, मालिक और वरिष्ठ जनों के बारे में मतभेद के कारण कुछ संदेह का सामना कर रहे हैं, अब समय आ गया है कि संदेह मिटना शुरू हो जाएगा और सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।
उपाय -
बृहस्पति को मजबूत करने के लिए रोज सुबह हल्दी वाला दूध पिएं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ :
-  यह गोचर 12वें भाव से होने जा रहा है।
- विदेश यात्रा या संपत्ति/कार खरीदने के लिए अच्छा समय है।
- सेहत में सुधार होने लगेगा।
- यदि आपने बहुत अधिक कर्ज ले लिया है, तो आप चुकाना शुरू कर देंगे।
- योग, आयुर्वेद या ज्योतिष, वास्तु जैसे गुप्त विज्ञानों को सीखने और निवेश करने का अच्छा समय रहेगा।
उपाय -
किसी पुजारी या गुरु को दान देना आपके बृहस्पति को मजबूत करने के लिए उपयोगी होगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि:
- गोचर 11वें भाव में होगा, जो मनोकामना पूर्ति का भाव है।
- नए मित्र बनाने के लिए अच्छा समय है।
- बृहस्पति आपके तीसरे भाव पर दृष्टि डाल रहा है जो यात्रा के नए अवसर देता है।
- नए यू ट्यूब चैनल या सोशल मीडिया से जुड़ी कोई भी चीज़ शुरू करने के लिए अच्छा समय है।
- यदि आप संतान प्राप्ति की योजना बना रहे हैं तो यह अच्छा समय है।
- रिश्ते को शुरू करने के लिए आपको बहुत सारे प्रस्ताव मिलेंगे, हालांकि रिश्ते में प्रतिबद्धता नहीं भी हो सकती है। सकारात्मक वातावरण और आसपास की ऊर्जा एक अच्छा साथी खोजने में मदद करेगी।
उपाय- आध्यात्मिक या धार्मिक कारणों के लिए धन और दान जुटाना।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क :
- कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर दशम भाव में होने जा रहा है, जो व्यवसाय या कर्म का भाव है। पिछले एक साल में आपके काम में बहुत अस्त-व्यस्तता रही है और अब बृहस्पति के आने से दो संभावनाएं हैं, यदि आपकी जन्म कुंडली मजबूत और शुभ बृहस्पति का संकेत दे रही है तो आप अपनी सकारात्मकता और इच्छाशक्ति से सभी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होंगे और अपने काम में कुछ क्रमबद्धता लाने में सक्षम होंगे लेकिन यदि आपका बृहस्पति आपके चार्ट में मजबूत नहीं है तो आप संगठन छोड़ना चाहेंगे।
- परिवार में मतभेद दूर करने का समय है।
- जायदाद या कार खरीदने के अच्छे मौके मिलेंगे। 
- अपने निवेश पर काम करना शुरू करें।
- नई नौकरी की तलाश के लिए अच्छा समय है।
- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय
- किसी प्रकार के शिक्षण में संलग्न होना।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह:
- सिंह राशि या सिंह लग्न के लिए पिछले एक साल में आप अपने काम पर अपने वरिष्ठों के साथ और अपने पिता के साथ अपने घर पर और किसी के साथ भी बहुत मतभेद का सामना कर रहे हैं, जिसे आप अपना गुरु मानते हैं। अब हालात सुधरेंगे।
- यात्रा करने का अच्छा मौका मिलेगा।
- आत्मनिरीक्षण के लिए अच्छा समय है।
- छात्रों के लिए अच्छा समय-यदि आप स्नातक/स्नातकोत्तर कर रहे हैं और यदि आप शोध कार्य करना चाहते हैं।
उपाय
- तीर्थ या धार्मिक स्थल पर जाएं।
- अपने गुरु से मिलें और अपने शिक्षकों/गुरुओं का सम्मान करें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या:
कन्या लग्न या कन्या राशि के जातकों के लिए राहु आठवें भाव में रहा है।
- अगले एक साल में बहुत सारी शंकाएं और अनिश्चितताएं होंगी, आप अपनी साधना और स्वयं पर संदेह कर सकते हैं।
- कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अपने से बड़ों, वरिष्ठ जनों या गुरुजनों को शामिल करें।
- अपने गुरु के आश्रम जाने का अच्छा समय है।
- विदेश यात्रा के लिए समय अच्छा है।
- पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा।
- जायदाद या वाहन ख़रीदने के लिए समय अच्छा है।
उपाय
अष्टांग योग, यम-नियम, प्रत्याहार और प्राणायाम सीखें।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला:
-तुला राशि वालों के लिए यह गोचर सप्तम भाव में होगा। पिछले एक वर्ष से आप विशेष रूप से भावनात्मक रूप से एक बुरे समय का सामना कर रहे हैं क्योंकि केतु पारगमन कर रहा है और जब केतु चंद्र राशि में गोचर करता है तो यह भावनात्मक रूप से बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण अवधि है लेकिन अब आप कुछ राहत महसूस करेंगे।
- जीवन साथी या व्यावसायिक सहयोगी के साथ संबंध बेहतर होंगे ।
- अच्छी कमाई करने और आर्थिक रूप से बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे।
- भाई-बहनों के बीच मतभेद दूर होंगे।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
- वृश्चिक राशि वालों के लिए गोचर आपके छठे भाव से होगा।
- अगर आपने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है तो नौकरी की तलाश के लिए अच्छा समय है।
- यदि आप कुछ कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो आपको समाधान या कोई रास्ता मिल सकता है।
- अवकाश यात्रा या आध्यात्मिक/धार्मिक यात्रा के लिए अच्छा समय है।
-  किसी भी अनुपचारित स्वास्थ्य समस्या का सही निदान किया जाएगा।
उपाय
- किसी गुरु सेवा में संलग्न हों या किसी परियोजना में शामिल हों।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु:
- धनु लग्न या धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर पंचम भाव में होगा।
- अपने धर्म को मजबूत करने के लिए बहुत अच्छा समय है
- यदि आप एक छात्र हैं तो आप उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- नए मित्र बनाने के लिए अच्छा समय है।
- अपनी शारीरिक सेहत और समग्र स्वास्थ्य के बारे में अधिक जागरूक बनें।
उपाय
- यदि आप किसी मंत्र में दीक्षित हैं तो जप अधिक मात्रा में करें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर
- मकर चंद्र राशि या मकर लग्न के लिए यह गोचर चतुर्थ भाव में होगा।
- नई संपत्ति या कार खरीदने अथवा अपनी विरासत से लाभ प्राप्त करने का अच्छा समय है।
- ज्योतिष या वास्तु शास्त्र सीखने या योग शास्त्र में गहराई तक जाने के लिए अच्छा समय है । 
- लंबी दूरी की यात्रा के लिए समय अनुकूल है।
- मौजूदा नौकरी में उन्नति की अच्छी संभावना है।
उपाय
सहज समाधि ध्यान सीखें। अपने हृदय चक्र पर ध्यान करें, सहज समाधि ध्यान दिन में दो बार करें। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि:
- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर तीसरे भाव में होगा।
-  यदि आप यू ट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम पेज की तरह कुछ ऑनलाइन शुरू करना चाहते हैं, इनके लिए अच्छा समय है।
- अपने छोटे भाई-बहनों के साथ मतभेद दूर करने के लिए अच्छा समय है
- आपको एक साथी मिल सकता है और यह विवाह करने और जीवन भर के लिए प्रतिबद्ध होने का अनुकूल समय है।
- अपने गुरु से दोबारा जुड़ने का अच्छा समय है
-  यदि आप जनसंपर्क या मध्यस्थता और बातचीत के व्यवसाय में हैं, मित्र और गठजोड़ बनाएं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि:
- मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर दूसरे भाव में होगा।
- अपनी आहारचर्या पर फिर से विचार करने का अच्छा समय है।
- अपने वित्त को देखने के लिए अच्छा समय है।
- अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आगे अच्छे अवसर मिलेंगे। 
उपाय
- अपनी आध्यात्मिक साधना तथा सुदर्शन क्रिया का दैनिक अभ्यास करें।
- अगले दो वर्षों तक प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का जाप करें या सुनें।

सामान्य उपाय
- गुरु से प्रार्थना करें।
- आध्यात्मिक साधनाओं को अधिक महत्व दें ।
- गीता जैसे धार्मिक व आध्यात्मिक ग्रंथ पढ़ें।
- अपने शिक्षक, आध्यात्मिक गुरु या सलाहकार जो कहते हैं उस पर ध्यान दें। किसी भी शिक्षक का अनादर न करें अथवा उनकी निंदा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें