फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 22 April 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 22 Apr 2023 06:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
22 April Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आप बेहद उत्साहित हैं। इसके लिए आप अपने लुक या बनावट को बदल सकते हैं। विवाहित ससुराल वालों की तरफ से कष्ट महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अगर आज आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो डॉक्टर से मिलें। अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर सोचें कि आप क्या चाहते हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप अपने हमसफ़र से मिलेंगे और उस रिश्ते में बंधेंगे जिसका सपना आप लम्बे समय से देख रहे हैं। आप आज सबका केंद्रबिंदु हैं किंतु अब जब आप दोनों साथ है तो डरना क्या, आप दोनों तो अब दुनिया को भी जीत सकते हो।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी खास की जुदाई आपके लिए अभी असहनीय है किन्तु याद रखें जीवन में परिवर्तन भी ज़रूरी है। अपने रोमांटिक सपनों को पूरा करने के लिए आपको भी कुछ प्रयास करने चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):प्रेम होने का एक अर्थ यह भी है कि आप दूसरे व्यक्ति से पूरी तरह से खुले हों। आप अपनी ऊर्जा को सार्थक बदलावों की तरफ ले जाने के लिए उत्तेजित और दृढ हैं बस अपने उत्साह को ऐसे ही बनाये रखें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके दिल के चोरी होने की पूरी संभावना है तो तैयार रहें जिंदगी के नए अनुभव के लिए जो आपको स्वप्नलोक में ले जायेगा। पार्टनर को खुश करने के लिए रोमांटिक गाना याद करना न भूलें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):क्लब या सोसाइटी में शामिल होकर नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप महसूस कर सकते हैं कि आपके साथ कुछ भी सही नहीं हो रहा लेकिन निराश न हों। आपका अच्छा समय शुरू हो गया है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आने वाले समय में आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। अपने साथी से सब कुछ शेयर करें, साथ ही अपने स्वीटू को यह बताना न भूलें कि आप उससे कितना प्यार करते है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):प्रेम जीवन में आई समस्याओं का सामना पूरे दिल से करें और अपने बीच की गलतफहमियों को जितनी जल्दी हो सके दूर कर लें। अपने साथी के कारण ही आपका जीवन गुलजार है जो आपको खुश और शांत रखता है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):लोगों से मिलेजुले व अलग अलग स्थानों पर जाएँ इससे आपको ख़ुशी मिलेगी और अगर आप सिंगल है तो आपको कोई पसंद भी कर सकता है बस उनसे एक बार बात तो करके देखें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने पार्टनर से बात कर के सारी गलतफहमियों को दूर करें। थोड़ी थोड़ी देर के बाद एक दूसरे का हालचाल पूछें या प्यार का इजहार करें इससे आपका प्यार आसमान को छूएगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने पति/ पत्नी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं इसलिए आपके बीच का अटूट बांड किसी भी कीमत पर नहीं टूट सकता। आपके सितारे आर्थिक और भावनात्मक दोनों रूप से उज्ज्वल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें