फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंह राशि में गुरु करेंगे 31 अक्तूबर को गोचर, मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को लाभ के योग

Sun, 18 Oct 2026 12:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

पंचांग के अनुसार 31 अक्तूबर को गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों के करियर-कारोबार में तरक्की मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
31 अक्तूबर को गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
अतिचारी चाल से चल रहे देवगुरु बृहस्पति अब 31 अक्तूबर 2026 को सिंह राशि में गोचर करेंगे  पंचांग के अनुसार गुरु का यह राशि परिवर्तन 31 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजकर 02 मिनट पर होगा। गुरु इस राशि में 25 जनवरी 2027 तक विराजमान रहेंगे, इसके बाद दोबार से वक्री होकर कर्क राशि में गोचर होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, भाग्य, सुख-समृद्धि आदि का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु के गोचर करने से इसका प्रभााव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। लेकिन सभी राशियों में से कुछ राशि वालों के ऊपर देवगुरु का गोचर अच्छा और शुभ साबित होगा। गुरु के गोचर का सबसे अच्छा प्रभाव सिंह, वृश्चिक और मेष राशि वालों के ऊपर रहेगा। इससे आर्थिक तरक्की, करियर में वृद्धि और नए तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं गुरु के गोचर करने से मेष, सिंह और वृश्चिक राशि  वालों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर गुरु गोचर का प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अच्छा, शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। करियर-कारोबार में नए-नए तरह के अवसरों की वृद्दि हो सकती है। आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आय के नए-नए स्त्रोतों का विकास हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको बहुत ही सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कामकाज को लेकर नए-नए अवसर बन सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का असर
सिंह राशि वालों के लिए गुरु का गोचर आपकी ही राशि में होगा जिससे आपके आत्मविश्वास और करियर में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई तरह की जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। जो लोग किसी तरह के कारोबार से संबंधित है उनको नए-नए तरह के संपर्कों का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का समय मिलेगा। आपके पुराने धन की वापसी हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि पर गुरु गोचर का प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। व्यापार में नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। कारोबारी में नए तरह के अवसर मिल सकता है। नौकरी में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नई योजनाओं में धन लगाने का मौका मिल सकता है। पुराने मामलों में आपकी जीत हासिल होगी। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। आय में इजाफा होने के योग हैं। 

साप्ताहिक राशिफल 2026: वृषभ सहित इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की, नौकरी के बनेंगे योग

विजयादशमी 2026: दशहरे पर क्या होती है दशहरी देने की परंपरा? जानिए इसका महत्व

मंगल गोचर 2026: अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें