फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु कर्क से सिंह राशि में 31 अक्तूबर को करेंगे गोचर, इन राशियों को करियर में मिलेगी कामयाबी

Wed, 16 Sep 2026 05:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

31 अक्तूबर को ज्ञान और भाग्य के कारक गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव।
विज्ञापन
1 of 5
गुरु का सिंह राशि में परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह की श्रेणी में रखा जाता है। देवगुरु बृहस्पति भाग्य, विवाह, संतान, ज्ञान, धन, शिक्षा और विस्तार आदि के कारक ग्रह माना जाता है। गुरु एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वर्तमान में गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में मौजूद हैं और अब करीब 12 वर्षों बाद सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 अक्तूबर 2026 को गुरु कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में गोचर करेंगे। गुरु सिंह राशि में 25 जनवरी 2027 तक रहेंगे, फिर इसके बाद दोबारा से कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से कई राशियों के आर्थिक और करियर के मामले में नए-नए तरह के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर गुरु के गोचर का असर
मेष राशि वालों के लिए गुरु पंचम भाव में गोचर होंगे। पंचम भाव शिक्षा और संतान से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से नौकरी और व्यापार में कई तरह के सुनहरे मौके मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नई-नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर गुरु गोचर का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए गुरु चौथे भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का चौथा भाव घर, संपत्ति, वाहन, सुख और माता से संबंधित होता है। इस दौरान संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको अच्छा लाभ होता है दिखाई देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लेन-देन के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। 

4 of 5
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर गुरु गोचर का प्रभाव
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का सिंह राशि में गोचर आपके लिए शुभ और अच्छे परिणाम दिलाने वाला साबित होगा। इस दौरान आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों वेतन में वृद्धि के साथ-साथ नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। जो लोग कारोबार में हैं और कहीं उनका धन रुका हुआ है उनको वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों संग कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर गुरु गोचर का प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा। नौकरीपेशा जातकों को नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नए तरह के संपर्कों का लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से आय के नए-नए रास्ते खुलेंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें