फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 17 सितंबर: मूलांक 6 और 9 वालों के लिए खुशखबरी, जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

Wed, 16 Sep 2026 04:00 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का अंक ज्योतिष 17 सितंबर 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए खास रह सकता है। जानें सभी मूलांक वालों के लिए करियर, धन, प्रेम और सेहत के मामले में कैसा रहेगा दिन।
विज्ञापन
1 of 10
17 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक ज्योतिष 17 सितंबर 2026: अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके मूलांक का निर्धारण किया जाता है और इसी के जरिए दैनिक जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में संकेत प्राप्त किए जाते हैं। हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव और महत्व माना जाता है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए क्या संकेत लेकर आया है, यह जानना दिलचस्प रहेगा। 17 सितंबर 2026 को ग्रहों और अंकों के प्रभाव के आधार पर कुछ मूलांक वालों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है, जबकि कुछ लोगों को कामकाज, धन या रिश्तों से जुड़े मामलों में थोड़ा संभलकर कदम उठाने की जरूरत पड़ सकती है। नौकरी और कारोबार करने वालों को अपने फैसलों में धैर्य रखना होगा। वहीं प्रेम जीवन और पारिवारिक रिश्तों में बातचीत के जरिए कई उलझनें दूर हो सकती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपका मूलांक क्या कहता है, तो यहां जानें 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए 17 सितंबर का अंक ज्योतिष। साथ ही जानिए आज करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और पारिवारिक मामलों में आपका दिन कैसा रह सकता है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज किसी नए कार्य की शुरुआत आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। वहीं बच्चों से जुड़े सरकारी काम में निराशा मिल सकती है।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - लेमन

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
नौकरी करने वालों को आज कड़ी मेहनत के बाद भी उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलने में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज आपके साहसिक निर्णय सफलता का रास्ता खोल सकते हैं। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। अपनी योग्यता साबित करने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। कुछ लोग आपको अपने स्वार्थ में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - नारंगी

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज मन प्रसन्न रहेगा और दिन सुखद माहौल में बीतेगा। प्रेमी या प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी समारोह, मांगलिक आयोजन या पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है। खान-पान और मनोरंजन का आनंद लेंगे, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग - गोल्डन

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज आपके करीबी और शुभचिंतक जरूरत पड़ने पर आपका साथ देंगे। पुराने तरीके छोड़कर कुछ नया करने की कोशिश आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - गुलाबी

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज नौकरी से जुड़ा कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक खबर मिल सकती है। घर, वाहन या अन्य संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है, इसलिए उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
व्यापार में आज लिया गया कोई गलत फैसला आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। बड़े वित्तीय निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। अदालत या कानूनी विवाद से जुड़े मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - लाल

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में उन्नति लेकर आ सकता है। ऑफिस में बॉस आपके काम की सराहना कर सकते हैं। न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्यों को अधूरा छोड़ने से बचना चाहिए। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - बैंगनी

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से अब राहत मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन प्यार और समझदारी से स्थिति संभाली जा सकती है। बच्चों के साथ समय बिताने के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - पीला

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें